Ved Katha

Ved Katha organised by Arya Samaj Sagarpur

26 Feb 2017
India
Arya Samaj Sagarpur

आर्य समाज एवं महिला सत्संग समिति द्वारा 20 से 26 फरवरी 2017 तक नगरवन पार्क पालम रोड सागरपुर दिल्ली में संगीतमय वेद कथा का आयोजन किया गया जिसमें आचार्या सविता आर्या द्वारा वेद कथा एंव श्री बच्चू सिंह आर्य ने भजन प्रस्तुत किये। इसी कार्यक्रम के दौरान 21 फरवरी 2017 को दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के नेतृत्व एवं आर्य समाज सागरपुर के सहयोग से महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य महानुभावों के अतिरिक्त हजारों की संख्या में स्त्री-पुरुषों ने वेद कथा में भाग लिया। वेद कथा का कार्यक्रम प्रचार की दृष्टि से अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर सत्यार्थ प्रकाश व अन्य आर्ष साहित्य कम मूल्य पर उपलब्ध कराया गया। श्रीमती विद्यावती आर्या, श्री राकेश कुमार, श्री बच्चन सिंह आर्य, श्री फूल सिंह, श्री राम सहाय, श्रीमती प्रतिभा देवी, श्रीमती कृष्णा देवी एवं श्रीमती बाल्या देवी आदि ने वेद कथा के सफल बनाने में तन-मन-धन से सहयोग किया। कार्यक्रम समाप्ति पर आर्य समाज सागरपुर के प्रधान श्री सुखवीर सिंह आर्य न सभी विद्वानों, कार्यकर्ताओं एवं श्रोताओं का धन्यवाद यिका।

-मान्धाता सिंह आर्य, मंत्री

 

Arya Parivar Holi Mangal Milan Samaroh

Rishi Bodhotsav