Abhinandan Samaroh

Abhinandan Samaroh organize by Arya Samaj Defence Colony

17 Sep 2017
India
Arya Samaj Defence Colony

ठाकुर विक्रम सिंह जन्मोत्सव पर ठाकुर विक्रम सिंह ट्रस्ट की ओर से आर्य समाज डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली में 17 सितम्बर को आयोजित अभिनन्दन समारोह में देश भर के आर्य विद्वानों, लेखकों, पत्रकारों को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू ने कहा ‘‘यह आर्य समाज का रचनात्मक कार्य है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के बुद्धिजीवियों को प्रोत्साहित किया

जा रहा है।’’ वहीं दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल आर्य ने कहा ‘‘आर्य मनीषियों का अभिनन्दन करने से वेद प्रचार तथा आर्य समाज की गतिविधियों बढ़ेंगी।’’ एमिटी विश्वविद्यालय के डॉ. आनन्द चौहान, आर्य संन्यासी स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती ने सर्वाधिक सत्यार्थ प्रकाश प्रचार-प्रसार के आर्ष साहित्य प्रचार ट्रस्ट के प्रमुख श्री धर्मपाल आर्य, साहित्य प्रचार में आर्य प्रकाशन के श्री संजीव कोहली, गोबिन्दराम हासानन्द के श्री अजय आर्य, शुद्धि समाचार से श्री बनवारी लाल, अंतर्राष्ट्रीय महर्षि दयानन्द वेद पीठ के महामंत्री श्री सत्यानन्द आर्य, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के पं. बाल कृष्ण आर्य (भजनोपदेशक) पं. नन्दलाल निर्भय (भजनोपदेशक एवं प्रचारक) आर्य केन्द्रीय सभा दिल्ली के कार्यालयाध्क्ष श्री जय प्रकाश शास्त्री, पत्रकार श्री बनवारी सिंह, पत्रकार चन्द्र मोहन आर्य, आर्य समाज हनुमान रोड के आचार्य डॉ. कर्णदेव शास्त्री, डॉ. देव शर्मा वेदालंकार, श्री भगत सिंह शास्त्री, भजन गायिका क्षमा पुरवार, श्री प्रेम पाल शास्त्री, पं. मेघश्याम वेदालंकार, आचार्य रूप किशोर शास्त्री, श्री अजय सहगल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम  à¤•à¥‹ सफल बनाने में ठाकुर विक्रम सिंह जी के सुपुत्रों सर्वश्री प्राज्ञ आर्य, इन्द्रजीत सिंह, सुशील, राहुल, वरुण वीर का भरपूर सहयोग रहा।

-चन्द्रमोहन आय

Vedic Sanskrit Gyan Vardhini Pratiyogita

Team Spirit and Personality Development