Swami Shraddhanand Balidan Diwas

Swami Shraddhanand Balidan Diwas was organized by D.A.V Public School Patel Nagar.

स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान दिवस के उपलब्ध में उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पश्चिमी पटेल नगर दिल्ली में प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि गुप्ता की अध्यक्षता में पाठशाला के प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया गया | बच्चों ने गायत्री मंत्र ईश्वरस्तुति प्रार्थना उपासना मंत्र तथा यज्ञ मंत्रों का उच्चारण सस्वर किया तथा यज्ञ की आरती बड़ी श्रद्धा से गाई |

यज्ञ में बच्चों को श्रद्धानन्द जी के कार्यो के बारे में अवगत करवाया गया | हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी स्वामी जी की ही देन है, जो अब विश्वविद्यालय बन चुका है | स्वामी जी हिंदी भाषा के भक्त थे | उन्होंने विज्ञान सहित समस्त विषयों की पुस्तकें हिंदी भाषा में प्रकाशित कराई | पीड़ितों की सहायता के लिए सेवा समिति की स्थापना की | इनका समस्त जीवन धर्म, राष्ट्र, राष्ट्रभाषा तथा जनता की सेवा में समर्पित था | वह धर्म पर बलिदान हो गये |  à¤¹à¤® सब उन्हें शत-शत नमन करते है |

 

Swami Shraddhanand Balidan Diwas

Swami Shraddhanand Balidan Diwas