Mahashya Dharampal Arya Media Center Udghatan

Padamabhushan Mahasaya Dharmapal ji inaugurated the Mahasay Dharmapal Arya Media Center on the occasion of his birthday. Mahasaya gave his blessings and the work started, which is now fully prepared.

04 Apr 2019
Delhi, India

पदमभूषण महाशय धर्मपाल जी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर महाशय धर्मपाल आर्य मीडिया सेन्टर का उद्घाटन किया। महाशय जी ने अपना आशीर्वाद दिया और कार्य शुरू हो गया जो आज पूर्ण रूप से तैयार है।
 
महाशय जी की नयी सोच के द्वारा वैदिक संस्कृति की पावन माला को टूटने से बचाया जा सकता है। क्योंकि वेद के जिस आदेश का अनुपालन करने में प्राचीन वैदिक ऋषियों ने अपने सम्पूर्ण जीवन को खपा दिया था और फिर भी उनकी यह लालसा सदा बनी रहती थी कि पुनरू मानव की योनि में जन्म लेकर वेद के इस आदेश का पालन किया जाए। हमें उसे बचाने का कार्य करना हैं। हमें वेद बचाने है, वैदिक संस्कृति बचानी है। आर्यत्व बचाना है स्वामी जी के देखें सपने को साकार करना है। आज जो महाशय जी ने आर्य मीडिया के रूप में हमें एक हथियार प्रदान किया है उससे वैदिक संस्कृति को बढ़ाना है ताकि युवाओं तक हम उस वेद ज्ञान को ले जा सकें जिसकी उन्हें इस बदलते दौर में सबसे बड़ी जरूरत है।
 
महाशय धर्मपाल आर्य मीडिया सेन्टर उद्घाटन  के  अवसर पर आर्य सन्यासीगण, सार्वदेशिक सभा के प्रधान सुरेश चन्द्र आर्य जी, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य जी, अश्विनी कुमार आर्य जी  और मीडिया सेन्टर के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Mahashay Dharampal Arya Pratibha Vikas Sansthan

Vishal Rishi Mela