Dr. Satypal welcomed at GKV

New Vice Chancellor of Gurukul Kangri Uviversity and Baghpat MP Dr. Satypal was warm welcomed on reaching first time in University.

24 Sep 2019
Uttarakhand, India
Gurukul Kangri University

बीते शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के नये कुलाधिपति और बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के पहली बार विश्वविद्यालय पहुंचने पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए सभी विशिष्ट अतिथिगण एवं आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों ने भव्य यज्ञ में विशेष आहुतियां देकर अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल का ज़ोरदार स्वागत किया गया।
 
 à¤‡à¤¸ मौके पर आर्य समाज की शिरोमणि सभा सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा एवं गुरुकुल कांगड़ी की स्वामिनी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की आर्य प्रतिनिधि सभाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में डॉ. सत्यपाल सिंह जी को विश्वविद्यालय को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
 
कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब आर्य समाज के शीर्ष नेता एवं एम.डी.एच समूह के चेयरमैन पद्मभूषण महाशय धर्मपाल जी मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित हुए इस मौके पर डॉ सत्यपाल सिंह ने विश्वविद्यालय में कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ साथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों को उनकी आशाओं पर खरा उतरने का भरोसा भी दिलाया।

Swami Vedanand Ji from South Africa welcomed

Ved Propogation in Toronto