Arya Samaj Celebrated International Yoga Day

Arya Samaj Maharshi Nagar Celebrated International Yoga Day, Pooja Dadhich and Aditi Arya did Various Yoga Asan to People

21 Jun 2020
India
Arya Samaj Panini Nagar Pujla

राजस्थान के जोधपुर में आर्य समाज महर्षि पाणिनि नगर पुंजला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पूजा दाधीच और अदिति आर्य के सानिध्य में योग के विभिन्न आसन किए गए। जिसमें सूर्य नमस्कार, चक्रासन, हलासन, मयूरासन आदि विभिन्न प्रकार के आसन कराए गए। साथ में इन आसनों के बारे में जानकारी भी दी गई। योग करने पहुंचे लोगों को बताया गया कि योग कोई धर्म नहीं है, यह जीने की एक कला है, जिसका लक्ष्य है, ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन’। मनुष्य का अस्तित्व शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक है, योग इन तीनों के संतुलित विकास में मदद करता है। योग के अभ्यास की कला व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह भौतिक और मानसिक संतुलन करके शान्त शरीर और मन प्राप्त करवाता है। तनाव और चिंता का प्रबंधन करके आपको राहत देता है। यह शरीर में लचीलापन, मांसपेशियों को मजबूत करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में भी मदद करता है। यह श्वसन, ऊर्जा और जीवन शक्ति में सुधार लाता है। योग से शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ती है। इस मौके पर आर्य समाज महार्षि पाणिनि नगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Arya Samaj Celebrated International Yoga Day

Gayatri Mantra Jap Programme Completed