30 Days Gau Raksha Mahayajya Completed

Arya Veer Dal Balrampur Organised 30 Days Gau Raksha Mahayajya

24 Jul 2020
Uttar Pradesh, India
Arya Veer Dal Balrampur

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित ओम भवन में आर्य वीर दल ने 25 जून से 24 जुलाई तक 30 दिवसीय गौ रक्षा महायज्ञ का आयोजन किया। पांच कुंडीय यज्ञ से जिसकी पूर्णाहुति की गई। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कुंड पर केवल एक यजमान ने आहूतियां दी। हरिकांत मिश्र एडवोकेट, मयंक सिंह, वृंदा त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी तथा यज्ञ आचार्य अशोक आर्य स्वयं कुंड पर आहूतियां दी। यज्ञ आचार्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि बंगाल के मुस्लिम बहुल इलाकों में संविधान और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी हो रही है। घरों के बाहर गोधन बकरीद पर कटने के लिए बेबस बंधा है। बाजार में खुलेआम बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीद चल रही है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों में भी बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी करने की तैयारी हो रही है। यज्ञ आचार्य ने आगे कहा कि संविधान के अनुच्छेद 48 और 51 में दूध देने और भार ढोने वाले पशुओं की रक्षा करने का सरकार को निर्देश दिया गया है। स्व0 केदार नाथ ब्रह्मचारी ने 1972 से 1983 तक कोलकाता हाईकोर्ट में पैरवी की, तब जाकर उन्हें कोलकाता हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला मिला कि गाय की कुर्बानी मुसलमानों के लिए आवश्यक धार्मिक कार्य नहीं है बल्कि वैकल्पिक धार्मिक आवश्यकता है। अतः बंगाल सरकार बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी की इजाजत नहीं दे सकती है अर्थात बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी गैरकानूनी है। तब बंगाल सरकार ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में 1984 में अपील की। संत श्रेष्ठ केदारनाथजी ने वहां भी 12 वर्षों तक केस लड़ा। तब जाकर 16 नवंबर 1994 को सर्वोच्च न्यायालय ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश का अनुमोदन किया। अतः मुसलमानों का गाय की कुर्बानी करने का दुराग्रह अनुचित है। देश में गोबध पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाने के लिए आर्य वीर दल ने कई बार देशव्यापी बड़ा आंदोलन किया है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए  देवीपाटन परिमंडल कार्यालय ओम भवन बलरामपुर को केंद्र बनाकर 30 दिवसीय गौ रक्षा महायज्ञ का शुभारंभ किया गया और देश विदेश के गौ भक्तों से व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से समर्थन मांगा गया, जिस पर एक माह तक हस्ताक्षर अभियान चला जिसमें सक्रिय भूमिका निभाते हुए बलरामपुर से पूर्व कमिश्नर उत्सव आनंद मिश्रा, सेतुबंध त्रिपाठी, अरुण कुमार शुक्ला, डॉ0 आरके त्रिपाठी, शेषनाथ गोस्वामी, सत्य प्रकाश शुक्ला, अजय कुमार मिश्रा, सुखदेव आर्य, अंशुमान सिंह, अवधेश पांडे, अखिलेश उपाध्याय, डॉक्टर दिनेश मिश्रा, बाराबंकी से पं.सुरेश जोशी, वाराणसी से सुशील आर्य, बहराइच से आर्य कुमार लक्ष्मण व करण आर्य, गोंडा से विनोद आर्य, श्रावस्ती से श्रीदेवी आर्या, लखनऊ से राज किशोर सिंह, दिल्ली से दिनेश विद्यार्थी तथा संतोष आर्या, अमेठी से सुरेंद्र शुक्ला, बिहार प्रांत के संतोष आर्य, बांग्लादेश से सुभाष चंद्र आर्य, सूरीनाम से संतोषी प्रसाद आर्य, मॉरीशस से लेखराज आर्य तथा युगांडा से आनंद कुमार आर्य ने अथक परिश्रम करके 63264 गौ भक्तों का समर्थन ओम भवन बलरामपुर को प्राप्त कराया। मांग पत्र के साथ ही प्राप्त सभी समर्थन पत्रो को संलग्न करके सबसे पहले परमात्मा को और फिर भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार को भेजते हुए मांग की गया है कि भारतीय संविधान और माननीय न्यायालय के अनुपालन में बकरीद सहित वर्ष के 365 दिनों में देश के सभी भूभाग में गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। कार्यक्रम के अंत में यज्ञ आचार्य द्वारा गौ रक्षा पर एक मार्मिक गीत भी प्रस्तुत किया गया।

 

Arya Samaj Organised Free Medical Check-up Camp in Mauritius

Inspection of New hostel building of Kanya Gurukul