Arya Veer Dal Held Panch Mahayajya

Arya Veer Dal Devipatan Parimandal, Balrampur Held Pancha Mahayajya

28 Jul 2020
Uttar Pradesh, India
Arya Veer Dal Balrampur

अयोध्या में पांच अगस्त को श्री राम मंदिर के शिलान्यास होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित आर्य वीर दल देवीपाटन परिमंडल के कार्यालय ओम भवन में 28 जुलाई को पंच महायज्ञ का विशेष अनुष्ठान किया गया। शुभारंभ अवसर पर प्रातः काल ही सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए केवल पांचों महायज्ञ किए। सबसे पहले ब्रह्म यज्ञ संध्या की गई। वेद मंत्रों से ईश्वर की स्तुति, प्रार्थना और उपासना करके ब्रह्म यज्ञ किया गया। उसके बाद देव यज्ञ किया गया। इसमें चारों वेदों के प्रमुख मंत्रों से 33 प्रकार की जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुतियां देकर 33 कोटि के देवताओं का पूजन किया गया। फिर पितृ यज्ञ पूर्ण किया गया। यह यज्ञ अपने से बड़ों का आदर सम्मान करने के लिए होता है। ओम भवन परिवार के सभी छोटे सदस्यों की ओर से अपने से बड़ों का आदर सम्मान करके पितृ यज्ञ किया गया। उसके बाद अतिथि यज्ञ किया गया। यह यज्ञ घर आए मनुष्यों का भोजन व धन से सत्कार करने के लिए किया जाता है। आखिर में बलिवैश्व देव यज्ञ किया गया। निराश्रित जीवों की सेवा करने के लिए यह यज्ञ होता है।

 

Ration Distributed to Needy by ABDSS

Admission Open in Kanya Gurukul