Yajya on Hariyali Amavasya

Arya Veer Dal Sarsi Gav Held Yajya on the Occasion of Hariyali Amavasya

20 Jul 2020
Rajasthan, India
Arya Veer Dal Sarsi Gav

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सारसी गांव की आर्यवीर दल की व्यायामशाला में 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर यज्ञ किया गया। व्यायाम शिक्षक कृपाल सिंह आर्य, अर्जुन सिंह आर्य, कृपाल सिंह आर्य, एलकार सिंह आदि ने मिलकर यज्ञ किया। इस यज्ञ में परिवार के सदस्य भी शामिल थे। यज्ञ के बाद व्यायाम शिक्षक अर्जुन सिंह आर्य ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या की तरह श्रावणी अमावस्या पर भी पितरों की शांति के लिए पिंडदान और दान धर्म करने का महत्व है। धार्मिक और प्राकृतिक महत्व की वजह से श्रावण अमावस्या बहुत लोकप्रिय है। दरअसल इस दिन वृक्षों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए इसे हरियाली अमावस्या के तौर पर जाना जाता है, वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन पितरों का पिंडदान और अन्य दान,पुण्य संबंधी कार्य किये जाते हैं।

 

Arya Samaj Started Pariwar Nirman Yajya Yojna

Sahyog Helped to the Needy