Special Program on Ram Janmbhumi Pujan

Arya Samaj Gharaunda Organised Special Program on the Occasion of Shri Ram Janma Bhoomi Pujan

05 Aug 2020
Haryana, India
Arya Samaj Gharaunda

हरियाणा के करनाल जिले में स्थित आर्य समाज घरौंडा में 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में हुए श्री राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आर्य समाज घरौंडा के प्रधान जयप्रकाश आर्य जी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में 17 से अधिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रधानों ने भाग लेकर अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक यज्ञ किया गया। उसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने प्रसिद्ध भजन उपदेशिका बहन अंजली आर्या के उपदेशों और भजनों का लाभ उठाया। बहन अंजली ने इस दौरान यह भी कहा कि विश्व का कल्याण सिर्फ और सिर्फ राम के आदर्शों पर चलकर हो सकता है। युवाओं को इस ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। इस दौरान स्मृति चिन्ह के रूप में नीम के पौधे और यज्ञ पुस्तिका वितरित की।

 

Pratibha Vikas Students Clear IAS Exam

Ghazipur Gaushala Held Special Yajya