Food for Deprived People

Arya Samaj outer ring road, Vikaspuri has food distributing to 500 needy people during lockdown

08 May 2020
Delhi, India
Arya Samaj Outer Ring Road Vikaspuri

लॉकडाउन के कारण देश की बहुत बड़ी जनसंख्या भोजन से वंचित है। इस दिक्कत को देखते हुए देशभर में ऑपरेशन अन्नदाता चल रहा है। उसी योजना के अनुरूप आर्यसमाज बाहरी रिंगरोड, विकासपुरी दिल्ली में 500 जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था की गई है। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य जी, उनकी धर्मपत्नी वीना आर्या व आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लगभग डेढ़ घंटे तक रुककर प्रधान जी व उनकी पत्नी ने पूरी व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही आर्यसमाज की प्रबंधन समिति एवं समस्त सदस्यों को बधाई प्रेषित की। 

Food Provided to 600 needy people

Gurukul Brahmacharis performing Yagya at Home