Message to protect Environment

Mahashay Dharampal MDH Dayanand Arya Vidya Niketan Bamnia Held Yajya and Planted Sapling to Celebrate World Environment Day.

05 Jun 2020
Madhya Pradesh, India
Dayanand Arya Vidya Niketan

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय विद्यालय महाशय धर्मपाल एमडीएच दयानंद आर्य विद्या निकेतन बामनिया में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले विद्यालय में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें प्रकृति की शुद्धि के लिए वेद, मंत्रों से आहुतियां दी गई। यज्ञ के मुख्य यजमान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण अत्रे, राजीव राणा, रजनीश शर्मा, मनोज मालवीय, स्मिता भट्ट, आयुशी जैन आदि समेत स्कूल के बच्चों की उपस्थिति रही। यह यज्ञ कार्यक्रम आचार्य दिलीप कुमार जी के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य ने सभी को यज्ञ एवं पर्यावरण दिवस की महत्ता बताई। उसके बाद विद्यालय के परीक्षा परिणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकांश अभिभावकों व बच्चों ने भाग लिया। सत्र 2019-20  à¤®à¥‡à¤‚ अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के द्वारा विद्यालय में पौधों का रोपण किया गया। साथ ही बच्चों को पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान प्राचार्य प्रवीण अत्रे, आचार्य दिलीप कुमार, गंगा प्रसाद व उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों को प्रदूषण से अपने गांव और शहर की रक्षा करने के तरीकों के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए बच्चों को जागरूक भी किया। विद्यालय व आसपास 15 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। 

 

Arya Samaj Sursagar Celebrated World Environment Day

Arya Samaj Distributed Ration to the Needy Families