Paid Tribute to Galwan valley martyrs

Arya Veer Dal Jharkhand Pradesh Paid Tribute to Galwan valley martyrs

18 Jun 2020
Jharkhand, India
Arya Veer Dal Jharkhand Pradesh

आर्य वीर दल झारखंड प्रदेश ने गलवान घाटी में शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आर्य वीर दल के सदस्यों एवं गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा के ब्रह्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा ज्योतिर्मय दीप जलाकर  à¤¶à¥à¤°à¤µà¥€à¤°à¥‹à¤‚ को श्रद्धांजलि दी गई। आचार्य सरत चंद्र आर्य जी ने कहा कि हमें सतर्क सजग एवं भारत की रक्षा का संकल्प ले। वहीं चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए। चीनी सैनिकों ने पीठ के पीछे वार किया। भारत के कर्मठ प्रधानमंत्री जरूर इसका बदला लेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार दीपक मुखर्जी ने बलिदानियों को याद करते हुए भारत की एकता एवं सैनिकों की वीरता को नमन किया। इस कार्यक्रम में आचार्य शरद चंद्रजी आर्य, अर्जुनदेव, महादेव आर्य, शंभू शिखर, बजरंग वर्मा, संतोष आर्य किशन चंद्र, सतीश कुमार, सौरभ शिखर, विशाल सुखदेव, कुणाल सहदेव, विकास भारती, अनुराग शिखर, सूरज सिंह, डिम्पो कुमार, अभिषेक मनोहर, पिंकी देवी, संजीक देवी, शौर्य वीर सिंह, रविंद्र लरज़ नाथ दत्ता, धर्म धर्मराज महतो, नेहा कुमारी एवं निक्की कुमारी उपस्थित हुए। सभी ने एक स्वर में चीनी सामान का बहिष्कार का संकल्प लिया।

 

APS Trinidad Distributed Food Hampers

Rashtra Raksha Yajya Completed