Nine Kundya Yajya Organized on Eve of Teachers Day

Arya Veer Dal Organized Nine Kundya Yajya on Eve of Teachers' Day

04 Sep 2020
Uttar Pradesh, India
Arya Veer Dal Balrampur

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित आर्य वीर दल देवीपाटन परिमंडल कार्यालय ओम भवन खलवा में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नौ कुंडीय यज्ञ किया गया। नवनिर्मित "दयानंद वाटिका व  सत्संग भवन "का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के प्रवक्ता काशी प्रसाद शर्मा जी और राम गोपाल मिश्र जी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के  à¤®à¥à¤–्य अतिथि तुलसीपुर विधायक मा. कैलाश नाथ शुक्ला और विशिष्ट अतिथि बलरामपुर सदर विधायक मा. पलटू राम जी द्वारा वैदिक साहित्य और सम्मान पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मंगल सिंह आर्य के पौत्र अंशुमान सिंह आर्य को आर्य वीर दल बलरामपुर जिला का संचालक घोषित किया गया। 9 महापुरुषों के नाम के बोर्ड लगाकर 9 यज्ञ कुंड बनवाए गए। कार्यक्रम में आर्य वीर दल बलरामपुर के 525 आर्य वीर-वीरांगनाओं की बनी 21 टोलियो  के एक -एक प्रतिनिधि ही आए। अरुण कुमार शुक्ल और अशोक आर्य देश भक्ति गीत सुनाया। कार्यक्रम अतिथियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और कार्यों पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को महर्षि दयानंद द्वारा लिखित अमर ग्रंथ "सत्यार्थ प्रकाश" और अन्य वैदिक साहित्य भेंट किया गया। कार्यक्रम आत्मानंद, रमफेरण मिश्रा, हरिकांत मिश्रा, मदन गोपाल,अरुण शुक्ला, मयंक आर्चित सिंह, रजत कंत मिश्रा, रविकांत मिश्रा, अनन्या त्रिपाठी, कु. आरीका सिंह, राजकुमार सिंह ,आर्य व्रत, देव व्रत, अखिलेश उपाध्यायआदि कुल इक्कीस यजमान उपस्थित रहे।

 

Online Speech on Teachers’ Day

Agnihotra Rath in Tankara