Beliefs of Vedic religion described by Yajya

Beliefs of Vedic religion described by Yajya in the Slums of Reshma Camp and Nehru Camp in Kirti Nagar
27 Sep 2020
Delhi, India
Sahyog
27 सितंबर को दिल्ली की कीर्ति नगर की रेशमा कैम्प क्लस्टर एवं कमला नेहरू कैम्प क्लस्टर में स्थानीय जनों की सुख समृद्धि के लिए सामूहिक वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में स्थानीय जनों ने हिस्सा लिया। प्रात: काल में कीर्ति नगर की रेशमा कैम्प क्लस्टर में यज्ञ ब्रह्मा दिनेश आर्य व सहयोगी आशीष आर्य, दिनेश आर्य उत्तरप्रदेश की उपस्थित में यज्ञ सम्पन्न हुआ। दोपहर में कमला नेहरू कैम्प की क्लस्टर में यज्ञ ब्रह्मा शिवा शास्त्री की उपस्थित में यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की पहचान, मर्यादा पुरुषोत्तम राम, योगराज श्री कृष्ण के उत्तम चरित्र एवं वैदिक धर्म की मान्यताओं और बच्चों को अच्छे संस्कार के बारे में बताया गया। जिन्हें उपस्थित स्थानीय जनों ने बड़ी ही रुचि के साथ सुना। कार्यक्रम में स्थानीय जनों को नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा दिलाई गई एवं उपस्थित बच्चों ने माता पिता की सेवा करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू आर्य, प्रेम आर्य, राजकुमार आर्य, मनीष आर्य आदि का अहम योगदान रहा।