Food Day Organized in Mauritius

Food Day at DAV College, Rose Belle organized by Arya Mahila Mandal

04 Oct 2020
Grand Port, Mauritius
Arya Sabha Mauritius

आर्य सभा मॉरिशस के तत्त्वावधान में आर्य महिला मण्डल की ओर से खाद्य दिवस का आयोजन डीएवी कॉलेज,रोज बेले में किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में आर्यजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर आर्य युवक संघ मॉरिशस के प्रधान भूषण चमन ने अपनी फसल खुद उगाओ विषय पर ओजस्वी और व्यवहारिक फसल उगाने के रचनात्मक टिप्स दिए। उन्होंने वेदों में कृषि संबंधी शोध पूर्ण विचारों से भी आर्य नर-नारियों को जागरुक किया। भूषण चमन ने बताया हमारे पूर्वज वैदिक संस्कृति से संस्कारित रहे, जिनके कर्मयोगी जीवन और प्रेरणादायी विचारों से हमारी बहुमुखी उन्नति हुई है। वहीं राष्ट्रीय पर्यावरण प्रयोगशाला,पर्यावरण मंत्रालय,

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के अधिकारियों ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्त दान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य सभा मॉरिशस, महिला मंडल के पदाधिकारियों, अन्य आर्य समाजों के पदाधिकारियों की विशेष योगदान रहा।

 

Successful Candidate met Mahashay Ji

Online Mokshda Gayatri Yajya