Clothes for Needy Families

Sahyog Distributed Clothes to Needy Families of Modal Town’s J.J. Colony

16 Oct 2020
Delhi, India
Sahyog

आर्य समाज का उद्देश्य संसार का उपकार करना है अर्थात् शारीरिक, आत्मिक, सामाजिक उन्नति करना। शिक्षा के अभाव में मेहनत- मजदूरी करने वाले परिवारों की मदद करने के लिए आखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के अंतर्गत सहयोग संस्था सक्रिय है। 16 अक्टूबर को सहयोग द्वारा उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित जे.जे. कॉलोनी में वस्त्र बांटे गए। वस्त्र वितरण के पूर्व सहयोग द्वारा यज्ञ कराया गया और वहां उपस्थित बच्चों को शिक्षा के महत्त्व के लिए जागरुक भी किया गया। जरूरतमंदों की मूलभूत आवश्यकतों को पूरा करने के लिए आप भी सहयोग संस्था को वस्त्र, बर्तन, जूतें, चप्पल, पुस्तकें, खिलौने इत्यादि भेंट कर इस महान कार्य में योगदान दे सकते है। आप सभी सहयोग के मोबाइल नंबर- 9540050322 पर संपर्क कर सकते है।  

 

Tablets for Talented students

library of Gurukul Kangri University Becomes Online