Yajurvded Parayan Mahayajya

3 Days Yajurvded Parayan Mahayajya and Vaidik Satsang Program Completed in Village Adalpur, Bulandshahr

11 Oct 2020
India
Miscellaneous

यूपी के बुलंदशहर स्थित गांव ऐदलपुर में तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं वैदिक सत्संग कार्यक्रम का बड़े धूमधाम से आयोजन हुआ। यजुर्वेद पारायण महायज्ञ के यज्ञब्रह्मा आचार्य डॉ. सोमदेव शास्त्री जी रहे। आचार्य जी ने कार्यक्रम में यजुर्वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए यज्ञ की कल्याणकारी महिमा बताई। गुरुकुल पौंधा के आचार्य डॉ.धनंजय आर्य जी ने कार्यक्रम का संचालन के साथ बहुत सुंदर उद्बोधन प्रस्तुत करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुकुल पौंधा के ब्रह्मचारियों ने वेदपाठ किया। भजनोपदेशक नरेश दत्त आर्य ने भजनों की बहुत सुंदर श्रृंखला सबके सामने प्रस्तुत की। आर्य सन्यासी स्वामी प्रणवानंद जी सहित अनेक सन्यांसीवृंदों ने कार्यक्रम में पधार कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के रात्रिकालीन सत्र में वैदिक सत्संग की शोभा अद्भुत रही जिसमें बढ़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ब्रह्मचारियों के सम्मान और शान्ति पाठ के साथ हुआ। आर्य उपप्रतिनिधि सभा के प्रधान गंगा प्रसाद निराला ने गांव में हुए भव्य कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी और इस प्रकार के आयोजन आर्यजनों को करने की प्रेरणा दी। क्षेत्र की लगभग 33 आर्य समाजों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। वेद प्रचार कार्यक्रम के आयोजन में नीरज कुमारी एवं ओमपाल सिंह आर्य ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

Sanitation Staff Honored by Mashaal

137th Rishi Sammelan celebrated