55th Varshikotsav ev Janmashtami Parv

55th Varshikotsav ev Janmashtami Parv was organized by Arya Samaj Amar Colony South Delhi.

19 Aug 2022
India
Arya Samaj Amar Colony

आर्य समाज अमर कालोनी लाजपत नगर - 4 नई दिल्ली-24 का 55 वां वार्षिकोत्सव एवं जन्माष्टमी पर्व बड़े  हर्षो उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ | आर्य समाज अमर कालोनी लाजपत नगर - 4 नई दिल्ली-24 का 55 वां वार्षिकोत्सव 17, 18 एवं 19 अगस्त 2022 को बड़े हर्षो उल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ | इस कार्यक्रम में 17, 18 अगस्त को प्रातः 6:30 से 8:30 बजे तक चतुर्वेद शतकम यज्ञ डॉ. विष्णु दत्त आर्य के ब्रहाम्त्व एवं ब्र॰ जयेंद्र शास्त्री के वेदपाठ से सम्पन्न हुआ | रात्रि कालीन सभा में श्री सहदेव शास्त्री सरस एवं श्री सुमन आर्य द्वारा भजनोपदेश का कार्यक्रम हुआ तथा पं॰ ब्रह्मदेव वेदालंकार के प्रवचन हुए | 19 अगस्त 2022 को प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक चतुर्वेद शतकम यज्ञ कि पूर्णाहुति हुई तत्पश्चात समाज सेवी श्री सुभाष चान्दना द्वारा ध्वजारोहण किया गया | 10:45 से 12:00 बजे तक संगीता आर्या गीत द्वारा भजनोपदेश हुआ दोपहर 12:00  से 2:00 बजे तक दक्षिणी दिल्ली वेद प्रचार मंडल के तत्वाधान में आर्य महासम्मेलन का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता आर्य रवि देव गुप्ता प्रधान दक्षिणी दिल्ली वेद प्रचार मंडल द्वारा कि गई इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अर्चना पुष्करण प्रधानाचार्या दयानंद माडल स्कूल अमर कालोनी एवं रविन्द्र आर्य महामंत्री दक्षिणी दिल्ली वेद प्रचार मंडल द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम को  डॉ. वेद वर्ध्दन, आचार्य विघा प्रसाद मिश्र, श्रीमती उर्मिल आर्या, श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी संरक्षक, श्री सुरेन्द्र गुप्ता कोषाध्यक्ष, श्री ओमवीर सिंह उपप्रधान, दक्षिणी दिल्ली वेद प्रचार मंडल श्री श्याम लाल आर्य सहित अनेक वक्ताओ ने सम्बोधित किया मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री विनय आर्य महामंत्री दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा को सम्मानित किया गया | इस आर्य महासम्मेलन में दक्षिणी दिल्ली के 28 आर्य समाजो के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए आर्य समाज अमर कालोनी के मंत्री श्री ओमप्रकाश छाबडा, कोषाध्यक्ष श्री सुभाष आर्य, स्त्री आर्य समाज कि पदाधिकारियों श्रीमती सुनीता रसोत्रा, श्रीमती पूजा एवं श्रीमती सुषमा गौतम आदि द्वारा किया गया, कार्यक्रम में पधारें सभी वक्ताओं एवं सम्मानित अभ्यागतों का धन्यवाद ज्ञापन आर्य समाज अमर कालोनी के प्रधान श्री जितेन्द्र डावर द्वारा किया गया ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ |

 

Shravani Upakarma Parv

Shri Krishan Janmashtmi Parv