Panch Chaturved Shatakam Mahayagya
Panch Chaturved Shatakam Mahayagya was organized by Arya Pratinidhi Sabha Ballia.
11 Sep 2022
India
Arya Pratinidhi Sabha Ballia
विगत दिनांक 8 सितंबर से 11 सितंबर तक बलिया जनपद के इकाई आर्य समाजों के सहयोग एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया के नेतृत्व में पंच कुंडी चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में जनपदीय आर्य सम्मेलन के रूप में मनाया गया। इसमें जनपद के प्रत्येक इकाइयों से आर्य महानुभाव की उपस्थिति रही। वही जनपद उसके बाहर के आर्यों का भी आगमन हुआ। जिसमें मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, और देवरिया, सहित पड़ोसी राज्य बिहार से भी आर्यों का आगमन हुआ । बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आर्यों में उत्साह एवं संगठन की चेतना दिखाई दी । वही महायज्ञ में यजमान बनने वाले आर्यों की संख्या भी ठीक ठाक रही । जिसमें वेदव्रत आर्य, मुन्ना गुप्ता, डॉक्टर बद्री नारायण गुप्ता, गौरव यादव ,मनोज राय ,कन्हैया गुप्ता ,धर्म प्रकाश गुप्ता ,सुनील कुमार गुप्ता, अस्ति मित्र, सुशांत सोनी, शैलेश सिंह, अजय गुप्ता सहित अनेक आर्य महानुभाव यज्ञ में सम्मिलित हुए। जिसने आर्य जगत् के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक के ब्रह्मत्व में महायज्ञ संपन्न हुआ वही आचार्य वैदिक ने आर्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू बनना आसान है | मुस्लिम बनना उससे भी आसान है और सिख इसाई बनना भी आसान है| लेकिन आर्य बनाना कठिन है, क्योंकि आर्य जन्म से नहीं कर्म से बनते हैं | वही रोहतक से आए आचार्य सत्यव्रत जी ने लोगों को पंच महायज्ञ करने की प्रेरणा दी और बताया कि जबसे घरों में पंच महायज्ञ का अनुष्ठान बंद हो गया तबसे घर में कलह और अशांति ने अपना स्थान बना लिया है | इसलिए पांच चेतन देवताओं की पूजा अवश्य ही होनी चाहिए वही आर्य जगत की सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका बहन नैन श्री प्रज्ञा ने भजनों के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराई एवं आडंबरो का खंडन करते हुए| ऋषि दयानंद के द्वारा बताए गए वैदिक सिद्धांत का वर्णन किया | वही चंदौली से पधारे आर्य जगत के सुप्रसिद्ध भजनोपदेश पं०सोमेन्द्रआर्य ने अपने भजनों के माध्यम से नौजवानों को आर्य समाज के प्रति जुड़ने के लिए आवाहन किया| आर्य जगत की वैदिक विदुषी आचार्या सुनीति आर्या ने स्वर्ग की परिभाषा बताते हुए कहां कि वास्तव में गृहस्थाश्रम मैं ही स्वर्ग है| वही आर्यवीर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश आर्य वीर दल के संचालक श्री प्रमोद आर्षेय ने कहा वर्तमान परिपेक्ष में आर्य समाज के संगठन को मजबूती देने हेतु | आर्य वीरों की बहुत जरूरत है इन्हीं के कारण देश संस्कृति और धर्म की रक्षा संभव है | वही आर्य कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री पंकज जयसवाल जी ने कहां की आर्य समाज ने ही देश धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है | आज वर्तमान परिपेक्ष में आर्य समाज की प्रासंगिकता एवं जवाबदेही बहुत बड़ी है | इसलिए आर्य समाज के प्रत्येक सिपाही को ऋषि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अहर्निश प्रयत्न करना चाहिए वही सभा के संचालन कर रहे आचार्य अरुण प्रसाद ने आगंतुक अतिथि एवं विद्वानों का स्वागत करते हुए आर्य समाज के मिशन से संबंधित कार्यों पर प्रकाश डाला वही कार्यक्रम में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया के प्रधान आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक एवं सभा मंत्री कमला सिंह आर्य व कोषाध्यक्ष मोहन सोनी तथा आर्य वीर दल बलिया के संचालक गौरव आर्य एवं मंत्री सुनील कुमार आर्य तथा कोषाध्यक्ष संजीव आर्य एवं जिला इकाई आर्य समाजों से पधारे अधिकारी जोरावर सिंह आर्य आनंद कुमार आर्य बिकाऊ शर्मा विजय बहादुर वर्मा सुमंत राय राज नारायण सिंह विजय शंकर गुप्ता सुरेश गुप्ता विनोद सिंह आर्य वेदव्रत आर्य मुन्ना गुप्ता रविशंकर आर्य गजानंद आर्य एवं सैकड़ों आर्य समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही |