31st Varshikotsav

31st Varshikotsav was organized by Gurukul Vishwa Bharti Rohtak.

16 Oct 2022
India
Gurukul Bhaiyapur

गुरुकुल विश्वभारती भैयापुर लाढ़ौत रोड रोहतक का 31वां वार्षिक महोत्सव 16 अक्टूबर 2022 रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोहतक के सांसद श्री डॉ अरविंद शर्मा, आचार्य विजयपाल जी, महाविद्यालय गुरुकुल झज्जर आचार्य प्रद्युम्न जी, गुरुकुल खानपुर महेंद्रगढ़ स्वामी ब्रह्ममूर्ती योगतीर्थ जी, सोलन हिमाचल स्वामी शांतानंद जी, गुरुकुल सुंदरपुर रोहतक व अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित हुए। यजुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति प्रातः काल 8:00 से 9:30 तक संपन्न हुई इस अवसर पर आचार्य प्रद्युम्न जी का उपदेश श्रोताओं को सुनने को मिला। आचार्य विक्रम जी योगाचार्य के ब्रह्मत्व में यह पारायण यज्ञ संपन्न हुआ। आचार्य विजयपाल जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय प्रार्थना के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात संचालन का निरीक्षण, अभिवादन सूर्य नमस्कार, चंद्र नमस्कार, भूमि नमस्कार, दंड बैठक  लेजियम, डंबल, आसन, मलखंब रसा मलखंब, तलवार, व शूल विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यायामों का भव्य प्रदर्शन ब्रह्मचारियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आए हुए महानुभावों का सम्मान और उनके उपदेश ब्रह्मचारियों के लिए संपन्न हुए। इस वार्षिक महोत्सव में आर्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पधारे अभिभावक जिन्होंने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

 

52nd Varshik Mahotsav

29th Sthapana Diwas