Holi Mangal Milan Samaroh

Holi Mangal Milan Samaroh was organized by Delhi Arya Pratinidhi Sabha New Delhi.

07 Mar 2023
India
Delhi Arya Pratinidhi Sabha

महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती के आयोजनों की श्रृंखला में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा 7 मार्च 2023 को आर्य परिवार होली मंगल मिलन समारोह रघुमाल आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनॉट प्लेस में दिल्ली की सभी आर्य समाजों, आर्य परिवारों के हर आयु वर्ग के हजारों आर्य जनों को संबोधित करते हुए दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य जी ने देश में लगातार कमजोर हो रहे पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने और देश की युवा पीढ़ी जो कि नशे का शिकार होकर अपने लक्ष्य और उद्देश्य से भटक रही है | इन दोनों बिंदुओं पर विशेष चिंता और चिंतन व्यक्त किया, उपस्थित लोगों ने रिश्तों को मजबूत  बनाने और युवाओं को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया | हर्ष, उल्लास के इस अवसर पर नवसस्येष्टि यज्ञ, मधुर भजन, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और आर्य समाज के गौरवशाली इतिहास पर आधारित समाज के गरीब और वंचित वर्ग को सहयोग देकर ऊपर उठाने की प्रेरक नाटिकाओं का मंचन किया गया | सभा प्रधान श्री धर्मपाल आर्य जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और इस अवसर पर डॉक्टर योगानंद शास्त्री, पूर्व वित्त मंत्री दिल्ली सरकार राकेश ग्रोवर, स्वामी प्रणवानंद सरस्वती एवं अन्य महानुभावों ने भी अपने प्रेरक विचारों से परिवारों को मजबूत करने तथा नशे से दूर रहने के संकल्प करवाए | होली मंगल मिलन समारोह आर्य पुरोहित सभा दिल्ली के प्रधान, वैदिक विद्वान आचार्य प्रेमपाल शास्त्री, ग्रोवर संस की निदेशक एवं समाज सेविका श्रीमती शीला ग्रोवर, आर्य समाज बाहरी रिंग रोड विकासपुरी व आर्य समाज कीर्ति नगर के अधिकारियों का भी सार्वजनिक अभिनंदन एवं प्रशस्ति पत्र भेंट करके दिल्ली सभा की ओर से सम्मान किया गया | कार्यक्रम में आर्य केंद्रीय सभा, अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ, दिल्ली के सभी वेदप्रचार मंडल, प्रांतीय आर्य महिला सभा इत्यादि संगठनों के अधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे | कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यामित्र ठुकराल, सुरेंद्र रैली, जोगिंदर खट्टर, सतीश चड्ढा, अरुण वर्मा, संजय कुमार अधिकारियों का सहयोग रहा |

 

Samved Parayan Mahayagya

Holi Mangal Milan Samaroh