Scholarship Distribution Ceremony

Scholarship distribution ceremony program was organized by Delhi Arya Pratinidhi Sabha and Akhil Bhartiya Dayanand Sevashram Sangh.

28 Mar 2023
Delhi, India
Delhi Arya Pratinidhi Sabha

महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वी जयंती पर आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को किया गया  प्रोत्साहित-सुरेंद्र कुमार आर्य, चेयरमैन, जे०बी०एम ग्रुप

महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वी जयंती के आयोजनों की कड़ी में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा, आर्य केंद्रीय सभा एवं अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ की ओर से आर्य समाज हनुमान रोड नई दिल्ली के प्रांगण में 25 मार्च 2023 को आर्थिक रुप से कमजोर, योग्य और मेधावी 17 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देने हेतु आर्य नेता एवं जे०बी०एम ग्रुप के प्रमुख सुरेंद्र कुमार आर्य तथा आर्य समाज ग्रेटर ह्यूस्टन अमेरिका के भूषण वर्मा ने प्रोत्साहित करते हुए छात्रवृत्तियां प्रदान की। इस अवसर पर दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य ने कहा महर्षि दयानंद सरस्वती का ध्येय वाक्य था, सारे विश्व का कल्याण हो। उसी श्रृंखला में आर्य समाज द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, योग्य, मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देने के लिए विगत कई वर्षों से सहायता अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत हमारे प्रेरणा स्रोत महाशय धर्मपाल जी ने की थी। उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विशेष यज्ञ किया गया। जिसमें महाशय धर्मपाल की सुपुत्री श्रीमती सुषमा शर्मा, मनदीप शर्मा, अमित, सचिन यज्ञमान बने। कार्यक्रम में अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के महामंत्री जोगेंद्र खट्टर, सभा प्रधान धर्मपाल आर्य, सुरेंद्र रैली, सतीश चड्ढा, अरुण प्रकाश वर्मा, सत्यानंद आर्य ने प्रेरक विचार रखें। कार्यक्रम में आर्य समाजों के अधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मौके पर महाशय धर्मपाल की पुस्तिका का विमोचन हुआ, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर मानवतावादी, समाज सुधारक महर्षि दयानन्द वीडियो का प्रसारण हुआ।

 

Governor in Arya Pratibha Vikas Sansthan

World is celebrating 200th birth anniversary of Maharishi Dayanandi