44th Varshikotsav

44th Varshikotsav was organized by Arya Samaj Sambhal Uttar Pradesh.

15 May 2023
India
Arya Samaj Sambhal

गांव गोठना तहसील गुन्नौर जिला संभल में आर्य समाज गोठना का 44 वां वार्षिक उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया | आर्य जगत के सन्यासी विद्वान श्री सुनहरी लाल शास्त्री दिल्ली, भगवान सिंह शास्त्री, आचार्य श्री शिवकुमार, आचार्य ओमव्रत गुरुकुल ततारपुर, श्री कृष्ण शास्त्री, प्राचार्य श्री जीवन सिंह गुरुकुल साधु आश्रम अलीगढ़, भजन उपदेशिका सुश्री किरण आर्य एटा, भजन उपदेशक श्री धर्मपाल आर्य दिल्ली, सन्यासी विजय देव, श्री ओम प्रकाश शास्त्री, श्री कुंवर पाल सिंह शास्त्री, श्री धूम सिंह शास्त्री, आदि उपस्थित हुए | जिन्होंने उपस्थित आर्य भद्र पुरुषों एवं ग्रामीण जनता को माता-पिता व पुत्र का एक दूसरे के प्रति दायित्व निर्वाहन एवं कर्तव्य आदर्श, दांपत्य जीवन, सुखी परिवार, के सूत्र नारी शक्ति का सामाजिक उत्थान व अन्य विषयों पर अपने विचारों को रखा और ग्रामीण जनता को लाभान्वित किया | आर्य समाज गोठना द्वारा दिनांक 14/5/2023 रात्रि 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक कवि सम्मेलन संपन्न किया | जो कि महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों एवं जीवनी पर आधारित था | जिसमें आमंत्रित कवि डॉ अनिल बाजपेई, श्री संदीप संजय, पीयूष मालवीय, अवधेश यादव उपस्थित हुए | और उपरोक्त कवि सम्मेलन श्री अवधेश यादव जी के द्वारा संचालित किया गया | एवं श्री सुदेश यादव की देखरेख में आर्य समाज के आदर्शों पर केंद्रित करते हुए संपन्न कराया गया | एवं प्रतिदिन रात्रि में महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर आधारित चलचित्र सन्यासी निरंजन देव हरफरी द्वारा दिखाए गए | जिसमें भारी संख्या में आर्यगण उपस्थित हुए, तथा आर्य समाज के आदर्शों को स्थापित किया गया | उपरोक्त संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक श्री ओमपाल सिंह यादव अधिवक्ता दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा संपन्न कराया गया | जिसमें गांव गोठना कि आर्य समाज समिति ने अपने समय व धन से उपरोक्त कार्यक्रम को संपन्न किया | उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन श्री तिलक मुनि श्री सुनहरी लाल शास्त्री एवं श्री भगवान सिंह शास्त्री द्वारा किया गया | आर्य समाज गोठना के 44वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान जिला संभल एवं बदायूं के सभी गांव के आर्य समाज के लोगों ने भाग लिया, और इस क्षेत्र में करीब 150 ग्रामीण आर्य समाज संचालित हो रहे हैं | इस कार्यक्रम में सभी आर्य समाज के सभी पदाधिकारी एवं संबंधित गांव के आर्य पुरुष उपस्थित हुए | उपरोक्त कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की देखरेख में संपन्न हुआ | जिसमें कार्यक्रम की देखरेख में स्थानीय पुलिस और सरकार का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ | तथा आर्य समाज की कमेटी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित मानक दिशा निर्देश के तहत पूर्ण रूप से संपन्न कराया गया उत्तर प्रदेश सरकार के स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला |

 

Charitra Nirman Shivir

72th Varshikotsav