Panch Kundiya Yajya

Punch Kundiya Yajya was organized by Arya Samaj Hansi Haryana.
04 Jun 2023
India
Arya Samaj Hansi
आर्य समाज, हाँसी में आज दिनांक 04.06.20223 वार रविवार को यज्ञ के ब्रहमा श्री सत्यदेव शास्त्री जी के सानिघ्य में अनेक प्रकार की जडी-बूटियो से निर्मित सामग्री के अतिरिक्त गाय के गो-कण्ड़ों का विशेष रुप से प्रयोग करके पंच कुण्ड़ीय यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यज्ञमान के रुप में श्री विनोद गोल्डी, निदेशक, गोल्डी म्युजिक ऐकेडमी, हांसी तथा श्री राजेश भडाना, प्राचार्य, गर्वमैन्ट मॉडल संस्कृति सी0 सै0 स्कूल, हिसार चुंगी, हांसी ने अपनी आहुति दी। यह जानकारी देते हुए आर्य समाज, हांसी के मंत्री अरुण आर्य ने बताया कि शुक्रवार को उडीसा के बालासोर के भीषण रेल दुर्घटना में मारे गए लोगो की आत्मिक शान्ति हेतु विशेष आहुतियां प्रदान की गई तथा परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई की इस दुर्घटना में जो लोग मारे गए है उन्हे अपने श्री चरणों मे स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असह्य दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा जो लोग चोटिल है उन्हे जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ दें। इस अवसर पर प्रविन्द लोहान, फतेह सिंह गुज्जर, पवन सैनी, बृज मोहन सिंगला, तुलसी दास आर्य, नीरज सैनी, चमन लाल नारंग, अनिल कुमार, उधम सिंह ढाणां कलां, सुभाष सिंधु शेखपुरा, प्रवीण बंसल सहारा, मनोज कौशिक, चेतन्य लोहान, आदित्य लोहान, रेणु आर्य, सुनीता देवी आर्य, गायत्री देवी, रेखा महŸाा, पिंकी सचदेवा, बबली देवी के अतिरिक्त आर्य समाज के अनेको गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आहुतियां प्रदान की गई।