Holi Mangal Milan Samaroh
Holi Mangal Milan Samaroh was organized by Delhi Arya Pratinidhi Sabha.
13 Mar 2025
India
Delhi Arya Pratinidhi Sabha
दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के सानिध्य में आज रघुमल आर्य कन्या विघालय राजा बाजार कनॉट प्लेस नई दिल्ली में नवसस्येष्टि होली का पर्व बढ़े ही उत्सव के साथ मनाया गया। जिसमें दिल्ली की विभिन्न आर्य समाजो के अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। होली मंगल मिलन समारोह के अवसर पर दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा ने विशेष पुरस्कार भी वितरित किए, जिसमें सबसे छोटे बच्चे का सम्मान, सबसे वयोवृद्ध (अधिक आयु) पुरुष एवं महिला का सम्मान, सबसे नवविवाहित दंपत्ति का सम्मान एवं एक ही वंशावली के सबसे अधिक संख्या में पधारने वाले परिवार का सम्मान भी किया गया। साथ में आर्य वीर दल एवं स्कूलों के बच्चों द्वारा विशेष नाटिका एवं मलखम्ब कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के अधिकारीगण, कार्यकर्ता, गुरुकुलों एवं स्कूलों के बच्चों द्वारा खेली गई फूलों की होली।























