Inspecting of Mahashay Dharmpal Dayanand Arya Vidya Niketan Devghar

29 Sep 2017
Jharkhand, India
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा

गत दिनों सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अधिकारी प्रधान श्री सुरेशचन्द्र आर्य जी, मन्त्री श्री प्रकाश आर्य जी, उपमन्त्री श्री विनय आर्य जी सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा की सेवा ईकाई अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ के अन्तर्गत गुरुकुल बैद्यनाथ धाम, जिला देवघर (झारखण्ड) में निर्माणाधीन महाशय धर्मपाल आर्य विद्या निकेतन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। ज्ञातव्य है कि यह विद्या निकेतन प्रचीन गुरुकुल मे ही पृथक से गुरुकुल के भू-भाग पर ही बनाया जा रहा है।

इस विद्यालय का शुभारम्भ इस वर्ष के अन्त तक किया जाएगा। इस अवसर पर वहां निर्माण कार्य में सेवारत श्री अनिल अरोड़ा, श्री मनोज असवाल जी।

इस अवसर पर अधिकारीगण झारखण्ड सभा के प्रधान श्री भारत भूषण त्रिपाठी जी à¤¸à¥‡ भी मिले और गुरुकुल की स्थिति के विषय में चर्चा की। श्री त्रिपाठी जी ने अपनी à¤¸à¥‡à¤µà¤¾à¤¨à¤¿à¤µà¥ƒà¤¤à¤¿ के उपरान्त गुरुकुल का कार्यभार सम्भाला है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल बहुत अच्छा चल रहा है। सभा मन्त्री श्री प्रकाश आर्य जी ने गुरुकुल के उत्थान के लिए हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Diksha Joshi won Gold Medal

Establishment of a new Arya Samaj in Mayapuri