Maru Prajapat Samaj perfomed yagya

20 Nov 2018
Rajasthan, India
आरय समाज बाड़मेर

आर्य समाज बाड़मेर की तरफ से आयोजित निःशुल्क यज्ञ सत्संग जिला योग प्रचारक पुनमाराम आर्य एवम सुभाषचंद्र शर्मा के ब्रह्मत्व में  हुआ।इस कार्यक्रम में मारू प्रजापत समाज ने एक होकर महिलाओं,पुरुषों और बच्चों ने  समाज में और देश में  अमन, शांति और समृद्धि के लिए मिलकर शांति यज्ञ में आहुतियाँ दी।
इस यज्ञ के मुख्य यजमान और आयोजनकर्ता देराजराम प्रजापत रामदेरिया ने मारू प्रजापत समाज को नशामुक्त करने,शिक्षा,योग,यज्ञ और भारतीय संस्कारों को बढ़ावा देने और पर्यावरण से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मारू प्रजापत समाज के गणमान्य लोगों ने टीकम भारती महाराज की उपस्थिति में सर्वसम्मति से "मारू प्रजापत आर्य सत्संग समिति " का गठन कर अध्यक्ष पद के लिए देराज राम प्रजापत,उपाध्यक्ष तगाराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष जगमालराम प्रजापत और सचिव बालाराम प्रजापत  और अन्य सभी को सदस्य चुना गया। इस आर्य सत्संग समिति का उद्देश्य युवाओं में संस्कार,शिक्षा,योग,यज्ञ और पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण कर समाज को अंधविश्वास,पाखण्ड और कुरीतियों से मुक्त कर वेदों  के सन्देश को जन जन तक पहुंचा कर पुनः भारत को विश्वगुरु बनाने का गणमान्यों की उपस्थिति में संकल्प लिया।और सबको मीठाप्रसाद बांटकर विदा किया।
 
प्रेषक: पुनमाराम आर्य जिला योग प्रचारक ,आर्य समाज बाड़मेर 9772774118

Dharmapala Arya ji and Vinay Arya ji re-elected

Lala Lajpat Rai: A freedom fighter and proud son of the soil