Swami Shraddhanand Balidan Diwas

24 Dec 2018
India
आरय समाज बटाला

24 दिसम्बर आर्य समाज ओहारी चौक बटाला द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर हुतात्मा एवं शुद्धि आन्दोलन के नायक स्वामी श्रद्धानन्द का बलिदान दिवस स्थानीय आर्य मण्डल स्कूल में बड़ी श्रद्धा से मनाया गया जिसकी अध्यक्षता आर्य समाज के संरक्षक जितेन्द्र नाथ शर्मा ने की |

कार्यक्रम का शुभारम्भ पवित्र हवन यज्ञ से शुरू हुआ उसके बाद स्वामी जी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम शुरू हुआ | मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व मुख्य संसदीय सचिव जगदीश राज साहनी ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी जी ने अपना बलिदान देकर भारतीय संस्कृति व हिन्दू जाति के सम्मान को जीवित रखने का प्रयास किया वह वास्तव में ना केवल सराहनीय है बल्कि प्रेरणादायक भी है | उन्होंने कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा नीति के विपरीत भारतीय परंपरा से बच्चों शिक्षित करने के लिए गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना करना भी उनकी देश प्रति सच्ची दूरदर्शिता की झलक दिखलाता है |

इस अवस पर स्वामी जी का श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल रजनी बहल ने कहा कि देहली में अंग्रेज सिपाहियों की संगीनों के समक्ष सीना तान देना उनकी निर्दार्ता का उदाहरण है वही जमामस्जिद की प्राचीर से पवित्र वेद मंत्रो से अपने भाषण का सम्बोधन हिन्दू मुस्लिम सौहार्द कायम करने के उनके प्रयास की जानकारी देता है | उन्होंने कहा कि मगर कुछ कट्रवादी तत्वों द्वारा उनकी हत्या करके देश को एक महान राष्ट्र भक्त से वंचित कर दिया जिस व्यक्ति ने राष्ट्रपिता को महात्मा की उपाधि दी थी |

इस अवसर पर आर्य समाज प्रधान प्रविन्द्र चौधरी आर.एस.एस. के जिला संचालक कुलदीप महाजन, नगरसंचालक अरुण अगरवाल भाजपा जिला प्रधान राकेश भाटिया, रजन मल्हौत्रा, स्कूल प्रबंधक विजय अग्रवार वलाविन्द्र महता मंत्री, सोहन लाल प्रभाकर, शक्ती शर्मा, भूषण बजाज, वीरेन्द्र लाडी, पवन भरद्वाज, पूर्व पार्शद पवन शर्मा, रोहित सैली, राम रक्खा, अश्वनी सुन्दर प्रिं. नीरू सैली, सतप्रकाश बदल, अशोक अग्रवाल, बलदेव वेदी, रिशीदत गुलाटी, के.एल.गुप्ता, सुशील बांसल आदि भी उपस्थित थे |

 

Swami Shraddhanand Balidan Diwas

Swami Shraddhanand Balidan Diwas