Gayatri Mahayagya

13 Feb 2019
India
स्त्री आर्य समाज मॉडल टाऊन

स्त्री आर्य समाज मॉडल टाउन जालन्धर में माघ महीने में चलने वाला गायत्री महायज्ञ दिनांक 13 फरवरी 2019 बुधवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ | 14 जनवरी मकर संक्रान्ति से प्रारम्भ होकर यह गायत्री महायज्ञ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ एक महीने चला और इस महायज्ञ में बहनों तथा भाईयों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया | प्रतिदिन कॉफ़ी संख्या में लोगों ने यजमान बनकर उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया | लगातार एक महीने तक बाहर से आए विद्वानों के प्रवचन होते रहे | इस कार्यक्रम की यह विशेषता है कि बाहर से भजनोपदेशकों को नहीं बुलाया जाता और स्त्री समाज की बहनों के द्वारा भजन गाए जाते है | इस वर्ष 14 से 20 जनवरी तक स्वामी विष्वंग जी अजमेर, 21 से 25 जनवरी तक आचार्य महावीर मुमुक्षु जी मुरादाबाद, 1 फरवरी से 6 फरवरी तक आचार्य राजू वैज्ञानिक जी दिल्ली तथा 7 फरवरी से 13 फरवरी तक महात्मा चैतन्यमुनि जी एवं माता सत्याप्रिया जी सुन्दरनगर वालों के प्रवचन होते रहे | सभी विद्वानों ने गायत्री महामन्त्र, सन्ध्या, पंच्महायज्ञ, मर्यादापुरुषोत्तम राम, योगीराज श्रीकृष्ण, महाभारत, रामायण एवं वेदों के ऊपर चर्चा करते हुए सभी को अध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी | यह सम्पूर्ण कार्यक्रम स्त्री आर्य समाज की प्रधाना श्रीमती सुशीला भगत जी की अध्यक्षता में चलता रहा जिसमे सभी बहनों ने अपना तन-मन और धन से पूर्ण सहयोग प्रदान किया |

दिनांक 13 फरवरी 2019 बुधवार को माघ मास में चलने वाले इस गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति 31 हवनकुण्डों पर की गई | पूरे मास के हवन यज्ञ में जिन्होंने यजमान बनकर आहुतियां डाली थी, आज उन्होंने अपने परिवारों सहित पूर्णाहुति डालकर यज्ञ सम्पन्न किया | निरंतर एक महीने तक चलने वाले इस यज्ञ में 200 से ज्यादा परिवारों ने यजमान पद को ग्रहण किया | पूर्णाहुति के अवसर पर श्रीमती गुलशन शर्मा, श्रीमती शुशीला भगत, संगीता भगत, नीरू कपूर, श्रीमती रजनी सेठी मुख्य यजमान बने | गायत्री महायज्ञ के ब्रह्मा पं. सत्यप्रकाश शास्त्री जी थे | यज्ञ के पश्चात विद्वानों ने यजमान परिवारों को आशीर्वाद प्रदान किया |

पूर्णाहुति के पश्चात मुख्य कार्यक्रम आर्य समाज के सत्संग हाल में शुरू हुआ | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माता बिमला मित्तल जी धर्मपत्नी स्व. श्री चतुर्भुज मित्तल ने की तथा श्री आलोक सोंधी मैनेजिंग डायरैक्टर पी. के. एफ. ने मुख्य अतिथि के पद को सुशोभित किया | कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए माता सत्याप्रिया जी के प्रभु भक्ति के मधुर भजन गाकर ईश्वर की महिमा का गुणगान किया | महात्मा चैतन्यमुनि जी महाराज ने सभी को स्वामी दयानन्द के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा दी | उन्होनें कहा कि श्रेष्ठ कर्म करने के लिए जप, यज्ञ, साधना और ईश्वर की उपासना करना आर्यों का कर्त्तव्य होना चाहिए | उन्होनें कहा कि गायत्री वेदमाता सार्वभौमिक है और गायत्री की उपासना करने से व्यक्ति के व्यक्तित्व का निखार होता है | श्रीमती नीरू कपूर जी संयुक्त मंत्राणी स्त्री आर्य समाज सने स्त्री आर्य समाज मॉडल टाउन जालन्धर की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई जिससे लोग बहुत प्रभावित हुए और स्त्री आर्य समाज के द्वारा किए जाए रहे समाजसेवा के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की | श्रीमती नीरू कपूर ने बहुत ही सुन्दर ढंग से मंच का संचालन किया | इस अवसर पा स्त्री आर्य समाज की ओर से प्रिंसिपल श्री विनोद चुघ, दमयन्ती सेठी, अजय महाजन, शशि मैहता, शुशील खरबन्दा, राजेन्द्र विज, डा. सुपमा चोपड़ा, डा. सुषमा चावला अन्य सभी गणमान्य अतिथियों को बुके और महर्षि दयानन्द का चित्र देकर सम्मानित किया | स्त्री आर्य समाज मॉडल टाऊन की प्रधाना श्रीमती सुशीला भगत जी ने महात्मा चैतन्यमुनि, माता सत्याप्रिया तथा आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यावाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से इस वर्ष का यह गायत्री महायज्ञ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है | आप सभी के द्वारा तन-मन-धन से दिए गए सहयोग के कारण ही स्त्री आर्य समाज दिन-दुगुनी, रात-चौगनी उन्नति कर रही है | आप सभी का हृदय से धन्यावाद करती हूँ | इस अवसर पर आर्य समाज मॉडल टाऊन के मंत्री श्री अजय महाजन, श्रीमती राजमोहिनी सोंधी, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमत गुलशन शर्मा, डॉ. सुषमा चोपड़ा तथा बहुत से गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे | सारा सत्संग हाल खचाखच भरा हुआ था |

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav