Yajya held Under Ghar Ghar Yajya Campaign

05 Jul 2020
Uttar Pradesh, India
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के ग्राम पंधरी सुमेरपुर में 6 जुलाई को सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से प्रातः योग प्राणायाम के बाद निःशुल्क हर घर यज्ञ अभियान चला। तेरहवें दिन शिवकुमार आर्य जी के निवास पर यज्ञ किया गया। इसमें उनकी धर्मपत्नी, पौत्र पीयूष आर्य, जगदीश जी, ओमप्रकाश आचार्य जी के साथ सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। यज्ञ को वैदिक धर्म संवर्धक निदेश आर्य जी ने संपन्न कराया। दूसरा यज्ञ आर्य समाज भरुआ सुमेरपुर के पूर्व मंत्री रामेश्वर प्रसाद आर्य जी के निर्देशन और आरएचआई मैगनिस्टा के ब्रांच मैनेजर सोबिन्द्र कुमार राय जी के आह्वान पर हनुमान मंदिर फैक्ट्री एरिया भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर में सम्पन्न किया गया। इस यज्ञ में पिन्कू सिंह नम्बरदार, रिमझिम इस्पात के डायरेक्टर मनीष मित्तल, केमिस्ट रिमझिम इस्पात प्राइवेट कंपनी के संतोष कुमार राय, आरके गुप्ता, शशि प्रताप सिंह, बीएस शर्मा आदि ने भी यज्ञ में आहुतियां दीं। इस अवसर पर पंचमहायज्ञ पर विस्तार से चर्चा, वैदिक वर्णव्यवस्था, श्रीकृष्ण जी के महाभारत ग्रन्थ में उत्तम चरित्र, हनुमान जी के गौरवमयी विशेष बिन्दु व चेतन देवताओं पर वैदिक चिन्तन, देश के पतन और विश्वगुरु होने के मूल कारणों पर संक्षिप्त प्रकाश, कुछ ऐतिहासिक घटनाओं से वर्तमान में भारत के भविष्य की परिकल्पना व भारत को पुनः सबल, श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के संबंध में संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए ईश्वर से कृण्वन्तो विश्वमार्यम् की प्रार्थना की।

 

Admission Open in Maharshi Dayanand Arsh Gurukul

AVD Rewari Celebrated Guru Purnima Parv