Food for Fish, Birds & Monkeys

13 Sep 2020
Rajasthan, India
आरय परतिनिधि सभा राजसथान

सार्वदेशक आर्य प्रतिनिधि सभा तथा दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की प्रेरणा से राजस्थान के प्रांतीय प्रचार प्रभारी अर्जुन देव चड्ढा के निर्देशन में आर्य कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अर्जुनदेव चड्ढा ने बताया कि आज आर्य समाज महावीर नगर के मंत्री राधावल्लभ राठौड़ के नेतृत्व में आर्य कार्यकर्ता किशन आर्य हरियाणा, संगीता आर्या, विमलेश आर्या, सोनू गुर्जर ने रंगबाड़ी मंदिर परिक्षेत्र मे भूख से व्याकुल भटकते हुए बंदरों को केले व भूमड़े खिलाये। चड्ढा जी ने बताया कि इसके बाद आर्य कार्यकर्ताओं ने कोटा बैराज जाकर कबूतरों को दाना डाला इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने आटे की गोली बनाकर मछलियों के लिए खाने को डाली साथ ही ज्वार व भुमड़े का चारा भी डाला। वैदिक विद्वान आचार्य अग्निमित्र शास्त्री ने आर्य कार्यकर्ताओं के इन कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी प्रकार से निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आर्य समाज के सेवा कार्यों की कोटा के गणमान्य नागरिकों ने प्रशंसा करते हुए सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया।

 

Ration Distributed to Labor Families

Feeding Fodder to Cows