Hawan in Mayapuri Jhuggi Cluster

25 Oct 2020
Delhi, India
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अंतर्गत पश्चिमी दिल्ली संवर्धक द्वारा दशहरा पर मायापुरी क्लस्टर में घर-घर यज्ञ हर यज्ञ योजना के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यजमान क्लस्टर के प्रधान रामदेव जी एवं स्थानीय निवास शैलेंद्र जी थे। वैदिक संवर्धक एवं यज्ञ ब्रह्मा राजबीर शास्त्री एवं मोहित आर्य द्वारा पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ सम्पन्न हुआ। वैदिक संवर्धकों ने कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनों बताया कि विजय दशमी महापर्व धर्म पर अधर्म का प्रतिक है, श्री राम तथा रावण के बीच युद्ध नहीं अपितु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने पर्व है। इस अवसर पर क्लस्टर के प्रधान रामदेव जी ने घर-घर यज्ञ हर घर यज्ञ योजना को आर्य समाज की एक बहुत अच्छी पहल बताते हुए क्लस्टर के लोगों को हर सप्ताह घर में यज्ञ करने को कहा। कार्यक्रम का प्रबंध भी यजमान एवं झुग्गी के प्रधान रामदेव जी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और वेद मंत्रों को सुना व आहुतियां भी डाली।  
 

 

Mahashay ji Participated in Hawan in Jhuggi Cluster

Clothes Distributed in J.J.Colony Wazirpur