
Samved Parayan Mahayagya

12 Mar 2023
India
कनया गरकल à¤à¤¸à¤¾à¤µà¤°
निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर कन्या गुरुकुल भुसावर का 12वां वार्षिक उत्सव 11 व 12 मार्च को बड़े हर्षो उल्लास के साथ संपन्न हुआ | सम्मेलन का उद्घाटन आर्य जगत के महान सन्यासी स्वामी प्रणावानन्द सरस्वती ने किया | अन्तर्राष्ट्रीय वेद प्रचारक रामपाल शास्त्री ने गुरुकुलों के महत्व पर प्रकाश डाला | दिल्ली से पधारे विश्व आयुर्वेद मिशन के महासचिव डॉक्टर धर्म प्रकाश आर्य ने गुरुकुलों के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया | गुरुकुल कांगड़ी से पधारे शोध पीठ के अध्यक्ष डॉक्टर सत्यदेव निगंलांकर में सामवेद परायण महायज्ञ के ब्रह्मा के पद को सुशोभित किया | समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व रियासत डीग राज्य के युवराज कुंवर दुष्यंत सिंह, कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव रहे | श्री ज्ञान सिंह चौहान, विशन सिंह चौहान, सत्यदेव आर्य, दुलीचंद वाजपेयी, ओमप्रकाश आर्य, अरुण मित्तल, राजेश गोयल, योगेंद्र आर्य, ओम प्रकाश आर्य, रामबाबू आर्य, कमल आर्य आदि भारी संख्या में क्षेत्र गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए | तथा प्रियंका आर्य का सुमधुर संगीत हुआ | कन्या गुरुकुल भुसावर की ब्रह्मचारिणीयों का वेद पाठ संगीत तथा भव्य व्यायाम प्रदर्शन हुआ |