![](images/back2.png)
Purohit Updeshak Prashikshan Satra
![](https://thearyasamaj.org/uploads/media/2023/04/9MPEDG_SM_Purohit_Prshikshan_Satr.jpg)
31 Mar 2023
India
आरà¥à¤¯ समाज शहर बड़ा बाजार
पुरोहित उपदेशक 1 वर्षीय सत्र का शुभारंभ दिनांक 2 अप्रैल 2023 को आर्य समाज शहर बड़ा बाजार सोनीपत में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री बी डी गांधी, उप प्रधान आर्य समाज सेक्टर 14 सोनीपत व श्रीमती कृष्णा गांधीजी उपस्थित रहे सभा में सोनीपत की समस्त आर्य समाजो से अधिकारीगण व आर्यजन सम्मिलित हुए। आर्य वीर दल के युवाओं ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। इस उद्घाटन समारोह के शुभ अवसर पर आचार्य श्री शतक्रतु जी, झज्जर ने पुरोहित- उपदेशक के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अपने सुपुत्र ध्रुव की इस 1 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रविष्ट भी कराया। उनकी सहधर्मिणी आचार्या गार्गी जी ने भी इस कार्य को अति महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के आरंभ मे श्री सुदर्शन आर्य एवम् आचार्य दीक्षा जी ने सुमधुर प्रेरक भजन प्रस्तुत किए। श्री रवीन्द्र जी आर्य, श्री मुकेश जी रावत ने भी कार्य की स्तुति की। सभी आर्य जनों ने सोनीपत आर्य समाज शहर बड़ा बाजार के माध्यम से संचालित इस कार्यक्रम में संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 1 वर्ष तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम की कक्षाओं का संचालन आर्य समाज सेक्टर 14 सोनीपत में किया जाएगा यह समस्त पाठ्यक्रम आचार्य संदीप आर्य दर्शनाचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न कराया जाएगा। इसके अंतर्गत महर्षि दयानंद कृत ग्रंथों के साथ-साथ, दर्शनों का परिचय, उपनिषदों का अवलोकन, मनुस्मृति- रामायण- महाभारत ग्रंथों के महत्वपूर्ण स्थलों का अध्यापन, तथा संस्कृत भाषा का ज्ञान, संस्कार विधि का क्रियात्मक एवम् विश्लेषणात्मक अध्ययन तथा उपदेश का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा इस प्रारंभिक सत्र में 4 विद्यार्थी लिए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज शहर बड़ा बाजार के मंत्री श्री प्रवीण जी आर्य ने किया। शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।