
Ved Katha

09 Apr 2023
India
आरà¥à¤¯ समाज माडल टाउन हिसार
आर्य समाज मॉडल टाउन में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ व रामकथा का आयोजन किया गया | हवन में जितेंद्र श्योराण कर्मवीर, अशोक कालरा, व पार्थ मदान सपत्नीक यजमान रहे | यज्ञ के ब्रह्मा एवं मंच का संचालन आचार्य सूर्यदेव वेदांशु ने किया | यजमानों ने व उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डाली | हवन उपरांत आर्य समाज मॉडल टाउन के प्रधान सेठ जगदीश प्रसाद आर्य ने ध्वजारोहण किया | इसके बाद सत्संग सभा का आयोजन किया गया वेद कथावाचक आचार्य चंद्र देव शास्त्री ने कथा करते हुए कहा कि वेद मानव मात्र के धर्म ग्रंथ है किसी संस्था विशेष है जाति विशेष की नहीं इसलिए प्रत्येक मानव को अपने कल्याण के लिए वेद पढ़ने चाहिए इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मंच संचालक आचार्य सूर्यदेव वेदांशु ने कहा कि वेद संस्कृत में है और संस्कृत पढ़ना पढ़ाना छूट गया है | सभी को अपने कल्याण के लिए वेद कथा का यह कार्यक्रम सुनना चाहिए | पंजाब से आए भजन उपदेशक जगत वर्मा ने भजन “यह जीवन तुम्हारा तुम ही को है अर्पण लगा दो किनारे ओ मेरे भगवान” सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया | होशंगाबाद से पधारे आचार्य योगेंद्र याज्ञिक वेद कथा पर प्रेरणादाई प्रवचन दिए | आर्य समाज मॉडल टाउन के प्रधान जगदीश प्रसाद आर्य ने सभी धर्म प्रेमियों का आभार प्रकट किया |