
Charitra Nirman Shivir

21 May 2023
India
आरय वीर दल ारखणड परदेश
देश की स्वाधीनता आंदोलन में स्वामी दयानंद सरस्वती एवं आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान था | वेदों की ओर लौटो का नारा देकर उन्होंने देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा की उक्त बातें आर्य वीर दल झारखंड प्रांत के तत्वाधान में तेतुल बागान बॉयज क्लब मैदान गदड़ा में आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संजीव कुमार सांसद प्रतिनिधि जमशेदपुर ने कही कार्यक्रम का प्रारंभ हवन यज्ञ से हुआ | जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं ने आहुतियां प्रदान की विजय कुमार आर्य ने स्वागत भाषण किया | चरित्र निर्माण शिविर में स्थानीय 10 विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | गोपी आर्य, किशन कुमार शास्त्री, देव आर्य के नेतृत्व में बच्चों ने मार्च पास्ट व्यायाम, दंड संचालन, कराटे, तीरंदाजी एवं स्तूप निर्माण आदि का मनमोहक प्रदर्शन किया | सभा की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति विश्वजीत भगत ने की दुबराज नाग पूर्व उपमुखिया, बिरजू पात्रों मुखिया, जूही बेसरा पंचायत समिति सदस्य, सोमवारी पात्रों, राजू प्रसाद, विवेक गुप्ता, चितरंजन स्वासी, सुखदेव एवं अवधेश शाह को भी अंग वस्त्र देकर मंच पर सम्मानित किया गया | भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक दिया गया | इस मौके पर मुख्य रुप से मणिलाल शर्मा, अजय कुमार, श्याम सुंदर, राव भूषण जी, पवन सिन्हा, ओमजी, राजेश तिवारी, केदार शर्मा, रामनारायण शर्मा, आदि सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार आर्य ने किया |