
140th Nirvan Diwas

11 Nov 2023
India
आरय केनदरीय सà¤à¤¾ दिलली राजय
युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती ने 140 वर्ष पूर्व दीपावली के दिन विषपान करके अपना शरीर त्याग दिया था। उन्होंने अपने रसोईये को क्षमा करके जीवन दान दिया था। आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली की ओर से रामलीला मैदान नई दिल्ली में महर्षि दयानंद निर्वाणोत्सव पर दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान धर्मपाल आर्य ने कहे। इस मौके पर 200वीं जयंती आकृति में विशेष यज्ञ वैदिक विद्वानों ने कराया। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महर्षि दयानंद की भूमिका भुलाई नहीं जा सकती इन संस्मरणों व संस्कार भरे विचार दीपक केडिया (आई.जी.एन.एस.जी) स्वामी देवव्रत सरस्वती, बलबीर मलिक (ऑस्ट्रेलिया) यशपाल कपूर (कनाडा) आर्य नेताओं ने महर्षि दयानंद को श्रद्धांजलि देते हुए रखें। दिल्ली सभा के महामंत्री विनय आर्य के अनुसार विद्यार्थियों की प्रेरक नाटिका हुई। जिसमे महर्षि दयानंद के दया का करुणामय में संदेश दिया। आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान सुरेंद्र कुमार रैली वह महासचिव सतीश चड्ढा ने वैदिक विद्वान डॉक्टर जयेंद्र कुमार व कार्यकर्ता आशीष आर्य को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा अमेरिका के माध्यम से प्रकाशित यजुर्वेदः के अंग्रेजी भाष्य का विमोचन किया गया। टंकारा गुजरात में 12 फरवरी 2024 को विशाल जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।