
Scholarship Distribution Ceremony

21 Apr 2024
Delhi, India
दिलà¥à¤²à¥€ आरà¥à¤¯ पà¥à¤°à¤¤à¤¿à¤¨à¤¿à¤§à¤¿ सà¤à¤¾
दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा एवं अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ द्वारा मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु आर्य प्रगति छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जे बी एम ग्रुप के चेयरमैन एस के आर्य जी, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल आर्य जी, महामंत्री विनय आर्य जी, आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान सुरेंद्र कुमार रैली जी, महामंत्री आर्य सतीश चड्डा जी, विश्रुत आर्य जी, भुवनेश खोसला जी जूम मीटिंग के जरिए अमेरिका से जुड़े एवं आर्य समाज के अधिकारीगण, कार्यकर्ता उपस्थित हुए. इस अवसर बहुत सारे बच्चो को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति वितरण की गई इस छात्रवृत्ति वितरण समारोह में पुरे देश से बच्चे आये हुए थे, और छात्रवृति पाकर बहुत ही उत्साहित थे. बच्चो ने बताया की दिल्ली सभा एवं अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ की इस योजना से उन्हें काफी लाभ हुआ है ओर वे अपनी आगे की शिक्षा को पूरा कर सकते है.