
Mangal Kamna Yagya

12 May 2024
India
दिलà¥à¤²à¥€ आरà¥à¤¯ पà¥à¤°à¤¤à¤¿à¤¨à¤¿à¤§à¤¿ सà¤à¤¾
मध्य दिल्ली प्रचारक क्षेत्र बड़ौदा हाउस के पास प्रिंसेस पार्क में मंगल कामना महायज्ञ बड़ी भव्यता और हर्ष के साथ हुआ संपन्न। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न आर्य संस्थान से आए हुए महानुभाव श्री विनय आर्य जी के साथ उपस्थित हुए मुख्य द्वार पर नन्ही मुनि बेटियों ने सभी अधिकारियों का तिलक और पुष्पमाला के साथ अभिवादन किया। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य दिनेश के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से 15 यज्ञ संयोजकों को ऋषि चित्र भेंट करके सम्मानित किया और साथ ही 10 वृद्ध महानुभावों को स्वामी दयानन्द का कैलेंडर देकर के सम्मानित किया गया। 51 कुंड पर लगभग 58 परिवार सम्मिलित हुए इसके अलावा बहुत से महानुभाव इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री श्री विनय आर्य जी के मन्तव्य में विशेष रूप से पुत्र का माता-पिता के प्रति क्या दायित्व होना चाहिए इस विषय पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान श्री अरुण प्रकाश आर्य, श्री राकेश आर्य, स्वामी मुनि जी, श्री बृहस्पति आर्य जी आदि अर्याजानो ने अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान किया।