150th Foundation Day of Arya Samaj

06 Apr 2025
India
दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य केंद्रीय सभा, दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 150वें आर्य समाज स्थापना दिवस पर तालकटोरा इंदोर स्टेडियम में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मानवता कल्याण कार्यों और देश के सामाजिक उत्थान पर प्रेरक विचार रखें, वहीं देश के नव निर्माण में नई ऊर्जा से इस आंदोलन को आगे बढ़ाने को प्रेरित किया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती किरण चोपड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक अनिल अग्रवाल ने भी देश की आजादी व समाज सुधारवादी कार्यों में आर्य समाज की चर्चा की। सभा महामंत्री विनय आर्य ने कहा - 150वें आर्य समाज स्थापना दिवस पर वंचित वर्ग की महिलाओं व युवाओं को संस्कारित करके समाज के नव निर्माण में प्रोत्साहित करेगा। ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभा प्रधान धर्मपाल आर्य, आर्य केंद्रीय सभा के प्रमुख सुरेंद्र रैली, आर्य नेता विद्या मित्र ठुकराल को ज्ञान ज्योति पर्व समिति के मुखिया सुरेंद्र कुमार आर्य ने सम्मानित किया। ऐतिहासिक शताब्दी पर आर्य वीर वीरांगनाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशेष यज्ञ के भव्य आयोजन भी हुए।

 

Holi Mangal Milan Samaroh