Gangaram Karsan Bhawani Arya

(Mumbai, Maharashtra, India)

12 September 2020

आर्य समाज घाटकोपर परिवार के पूज्य प्रेरक व्यक्तित्व स्मृति शेष गंगाराम करसन भावानी आर्य का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भावानी जी पिछले 35 वर्षों से आर्य समाज घाटकोपर मुंबई से जुड़े हुए थे।  पनवेल में एक अद्भुत महर्षि दयानंद चोक का निर्माण करवाया, उस स्मारक में महर्षि दयानंद जी को दी गई महान पुरुषों की श्रद्धांजलि को चौराहे पर जनता को प्रस्तुत किया, जो सदा उसकी स्मृति देती रहेगी। भावानी जी पनवेल में वैदिक विचारधारा को बढ़ाने के लिए उत्सव, यज्ञ, पुस्तकों का वितरण इत्यादि अपने व्यक्तिगत खर्च से करते थे। आर्य समाज घाटकोपर की ओर से,आर्य प्रतिनिधि सभा मुंबई की ओर से समस्त आर्य परिवार श्रध्दा सुमन अर्पित करता है।

 

Photo Gallery


Sign Guest Book

Upload Photos