Charitra Nirman and Atmaraksha Shivir Start

Charitra Nirman and Atmaraksha Shivir start be organised by Arya Veerangna Dal, Delhi

आर्य वीरांगना दल दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में चरित्र निर्माण एवं आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर हंसराज मॉडल स्कूल पंजाबी बाग नई दिल्ली में 22 मई 2016 प्रारम्भ हुआ जिसका शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ । आर्य नेता श्री रवि चड्ढ़ा जी द्वारा ओउम् ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ नारिक केसरी क्लब की चेरय पर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने कहा ‘‘सुसंस्कृत, सभ्य बालिकाएं देश का सुन्दर भविष्य हैं। उनके कोमल मन पर जो संस्कार पड़ेंगे वही उनके जीवन की नींव मजबूत बनाने में सहायक होंगे।’’ श्रीमती चोपडा़ ने आगे  कहा ‘‘महर्षि दयानन्द सरस्वती ने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रबल आन्दोलन किया। उन्होंने सामाजिक चेतना, उत्पन्न करके सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियां दूर कीं। आज कन्याओं को सक्षम बनाने के लिए आत्मरक्षा भी जरूरी है।’’ समाज सेवी कार्यों के लिए आर्य वीरांगना दल की साध्वी सुमेधा आर्या, डॉ. सुनीति, संचालिका शारदा आर्या, स्नेह भाटिया, सुनीति जावा, आचार्य अमृता ने वरिष्ठ नागरिक केसरी कल्ब की अध्यक्षा श्रीमती किरण चोपड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विदुषी डॉ. उमा शशि दुर्गा, सत्यानन्द आर्य, डॉ0 रचना चावला, सुरेन्द्र कोछड़, बीना आर्या, राज भारत भारद्वाज, शीला ग्रोवर इत्यादि महानुभावों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। शिविर में दिल्ली एवं एनसी. आर. की लगभग 200 आर्य वीरांगनाएं भाग ले रही हैं। शिविर का समापन एवं दीक्षान्त समारोह 29 जून को आयोजित किया जाएगा।

- मन्त्री

Vedic Satsang

Yajna Prashikshan Shivir