Bharat Ekatmata Yatra

Bharat Ekatmata Yatra organised by Arya Samaj Outer Ring Road vikaspuri

पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में भारत एकात्मता यात्रा का आयोजन आर्य समाज बाहरी रिंग रोड विकासपुरी, नई दिल्ली के तत्वाधान में किया गया। यात्रा के पूर्व यज्ञ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान श्री धर्मपाल आर्य एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महिला सभा की प्रधाना श्रीमतीप्रकाश कथूरिया के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं भारतीय एकात्मता यात्रा का शुभारम्भ ओउम् ध्वज दिखाकर किया।

इस शोभायात्रा में लगभग 38 झांकियां प्रस्तुत की गईं। जिसमें घर-घर यज्ञ, हर घर यज्ञ की थीम पर आधारित झांकी में लाईव यज्ञ होता रहा। देश भक्ति पर वतन के रखवाले नाम से एक झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें सैनिकों की शौर्यगाथा का वर्णन दिखाया गया। आर्य समाज बाहरी रिंग रोड की झांकी महर्षि दयानन्द के क्रांतिकारी क्रांतिकारी शिष्य के शीर्षक से श्याम जी कृष्ण वर्मा, क्रांतिकारी सुखदेव, भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद व पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा को प्रदर्शित किया गया। आर्यवीर दल की शाखा, गुरुदत्त विद्यार्थी, आर्य समाज बाहरी रिंग रोड का विशेष सहयोग एवं सहभागिता प्राप्त हुई। यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री श्री विनय आर्य ने सभी झांकियों का अवलोकन किया एवं प्रबन्ध समिति को इसके लिए बधाई दी।

-वेद प्रकाश, प्रधान

Vedic Janjatiye Mahasammelan

Gurugram Hindu Adhyatmik and Sewa Mela