Maharishi Dayanand Nirvan Divas

Shanti Yajna or Deepawali will be organised by Arya Samaj Barmer

27 Oct 2019
Rajasthan, India
Arya Samaj Barmer

आज आर्य समाज बाड़मेर में दीपोत्सव और महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। इस पर्व को ऋषि निर्वाण दिवस के रूप में और नवशशयष्टि अर्थात किसानों की फसल कटाई के बाद विशेष यज्ञ कर इस फसल का हिस्सा गाय,पक्षी इत्यादि के लिए देकर फिर किसान अपने परिवार में अनाज को प्रसाद रूप में संस्कारित करके उपयोग में लाता है इसी उद्देश्य से इस पर्व का और महत्व बढ़ जाता है।आर्य बंधुओं के साथ आर्य परिवारों के बच्चों ने और कई आर्य बन्धुओं ने सहपत्निक यज्ञ किया।
और इस आयोजन में मुख्य मेहमान वायु सेना के अधिकारी आर्य राजबीर सिंह देशवाल  का सम्मान समारोह रखा। उन्हीने लम्बे समय से आर्य समाज व आर्य वीरों को राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने और प्रत्येक रविवार को परिवार बच्चों सहित यज्ञ में शामिल कर धर्म रक्षा हेतु प्रयास किया।उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए आर्य समाज बाड़मेर की तरफ से प्रधान महेंद्र कुमार खत्री ने मारवाड़ के लूँकार ओढ़ाया, पुनमाराम आर्य जिला योग प्रचारक ने शॉल व माल्यार्पण किया।इसके अतिरिक्त भेरा राम आर्य, सुभाष शर्मा,नारायण सोलंकी,हीरालाल खत्री, महेंद्र सिंह मायला, वेदव्यास आर्य, दिलीप तिवाडी, बाबू सिंह आर्य इत्यादि ने माल्यार्पण कर यथा योग्य ससम्मान देशवाल को विदा किया।अब वे दिल्ली आर्य प्रतिनिधी सभा में अपनी सेवाएं देंगे।
इस कार्यक्रम में पधारे सभी आर्यजनों का प्रधान महेंद्र कुमार ने आभार जताया।

100 Projects are running by Delhi Sabha

Tribute to Swami Dharmeshwaranand