AVD Paid Tribute to Galwan Valley Martyrs

Arya Veer Dal Jodhpur Organised Tribute Meeting for Galwan Valley Martyrs

21 Jun 2020
Rajasthan, India
Arya Veer Dal Jodhpur

राजस्थान के जोधपुर के आर्य वीर दल ने 21 जून को गलवान घाटी में शहीद हुए शुरवीरों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें यज्ञ के बाद दीपदान किया गया। इसमें आर्य वीर दल के कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों ने भी भाग लेकर शहीदों की याद में दीया जलाया। यह आयोजन आर्य समाज फोर्ट गोलनाड़ी उम्मेद चैक में किया गया। आर्य समाज फोर्ट के प्रधान गणपत सिंह आर्य ने बताया कि देश की सीमा के रक्षा करते हुए देश के 20 बहादुर सैनिक शहीद हो गए। जो हमारे लिए बहुत दुखद है। उन शहीदो की शहादत को याद करते हुए दीपदान किया गया तथा यज्ञ में आहुतियां लगाकर सीमा पर गस्त लगाने वाले जवानों की सकुशलता एवं दीर्घायु की कामना की गई। आर्य वीर दल जोधपुर के संचालक उम्मेद सिंह जी आर्य, जोधपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन की सचिव पूनम सिंह जी शेखावत आदि ने दीपदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कुलदीप सिंह जी, महेश जी आर्य, खेम सिंह जी, चेन सिंह जी, मुकुल आर्य जी, भुवनेश जी, देवेन्द्र सिंह जी, बॉबी, निखिल जी आर्य, रणजीत सिंह जी, देव जी आर्य, मोनू सिंह जी, सौरभ सिंह जी, गजेंद्र सिंह जी आदि सहित आर्य वीरों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।

 

Arya Samaj Organised Yoga Shivir

Arya Samaj Organised Yoga Shivir