Ration Distributed by ABDSS

Akhil Bharatiya Dayanand Sewa Ashram Sangh Provided ration to the needy Families in Lohardaga’s villages

25 Jun 2020
Jharkhand, India
Akhil Bhartiya Dayanand Sewashram Sangh

आर्य प्रतिनिधि सभा झारखंड की ओर से संचालित गुरुकुल शांति आश्रम के तत्वावधान में लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में 24 जून को जरूरतमंदों को खाद्यान्न के साथ ही अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। यह सामग्री बड़की चांपी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर गुरुकुल के संचालक आचार्य शरतचन्द्र आर्य की उपस्थिति में वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़की चांपी, छोटकी चांपी, चुन्द पतराटोली, जरियो, दुबांग, कुंदगढा, ओपा, बड़काटोली आदि के ग्रामीण लाभन्वित हुए। इस मौके पर आचार्य शरतचन्द्र आर्य ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि  खा़द्यान्न वितरण में सबके के लिए चावल, आटा, मसाले, सरसों तेल, हाथ धोने के लिए साबुन और मास्क दिए। एक परिवार के एक पखवाड़े तक खाद्यान्न की व्यवस्था की है। यह आयोजन अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम संघ नई दिल्ली के अध्यक्ष महाशय धर्मपाल आर्य और महामंत्री जोगेंदर खट्टर के सहयोग से किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद ने आचार्य शरतचन्द्र आर्य एवं अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ का आभार जताया। कार्यक्रम में भूषण प्रसाद, लाल गौरीशंकर नाथ शाहदेव, शिव कुमार, शंकर सिंह, मनोहर मोदी, सोहरी देवी, नीतीश सिंह, अभय भारती, सूरज आर्य, डबलू आर्य, गन्दूर आर्य आदि मुख्य रूप उपस्थित थे।

 

 

Boycott of Chinese Products

Arya Samaj Purana Gandhi Nagar distributed food