Ration Distributed to Needy by ABDSS

Akhil Bharatiya Dayanand Sewa Ashram Sangh Provided ration to 500 People in Lohardaga’s villages

30 Jul 2020
Jharkhand, India
Akhil Bhartiya Dayanand Sewashram Sangh

अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ नई दिल्ली से प्राप्त खाद्यान्न को 21 जून से 30 जून तक आर्य समाज लोहरदगा द्वारा संचालित गुरुकुल शांति आश्रम के तत्वावधान में पांच गांवों के करीब 500 लोगों को बांटा गया। यह आवंटन लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत किया गया। ’कार्यक्रम में बड़की चाँपी, छोटकी चाँपी, चुन्द पतराटोली, जरियो, दुबांग, कुंदगढा, ओपा, बड़काटोली आदि के ग्रामीण लाभन्वित हुए। इस मौके पर आचार्य शरतचन्द्र आर्य ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। यह आयोजन अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम संघ नई दिल्ली के अध्यक्ष महाशय धर्मपाल जी एवं महामंत्री जोगेंदर खट्टर के सहयोग से किया गया है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण एवं आवश्यक सामग्री में चावल, आटा, मसाले, सरसों तेल, हाथ धोने के लिए साबुन और मास्क दिए गए।

 

Rakhi Competition Organized by Kanya Gurukul

Arya Veer Dal Held Panch Mahayajya