Guyana City will get its own Gurukul

Gurukul Will be Open in South American Guyana City

11 Jul 2020
New York, America
Maharshi Dayananda Gurukula

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महर्षि दयानंद गुरुकुल ने अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। इस गुरूकुल में अमेरिका के अलावा अन्य देशों के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं। यहां पर बच्चे वैदिक धर्म और उसकी संस्कृति के ज्ञान के साथ ही आधुनिक विषयों के साथ-साथ खेलों में भी निपुर्ण हो रहे हैं। अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय भी काफी संख्या में अपने बच्चों को इस गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज रहा है। न्यूयॉर्क शहर के महर्षि दयानंद गुरुकुल की सफलता के बाद अब दक्षिण अमेरिका के गुयाना शहर में गुरुकुल की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस गुरुकुल में भी बच्चें पुरातन भारतीय संस्कृति के साथ ही आधुनिक विषयों की शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्जवल और सुरक्षित बनाएंगे।

 

Arya Samaj Held Vrishti Yajya

Arya Samaj Distributed Ayurvedic Kadha