DAPS Core Comittee Meeting Completed

Delhi Arya Pratinidhi Sabha Given Statement of account of Done Work and given Future work Details in Personal Meeting

30 Aug 2020
Delhi, India
Delhi Arya Pratinidhi Sabha

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की अन्तरंग बैठक  30 अगस्त 2020 को आर्य समाज हनुमान रोड़ के सभागार में सायं 3 से 6 बजे तक संपन्न हुई। सभा प्रधान श्री धर्मपाल आर्य जी के अस्वस्थ होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। सभा प्रधान जी की अनुपस्थिति के कारण महामन्त्री श्री विनय आर्य जी ने उप प्रधान श्री ओम प्रकाश आर्य जी का नाम बैठक की अध्यक्षता करने के लिए प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। तदुपरान्त गायत्री एवं ईश्वर स्तुति प्रार्थना मंत्रों के सामूहिक उच्चारण के साथ बैठक प्रारंभ हुई। श्री विनय आर्य जी महामंत्री, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा ने गत अन्तरंग सभा की बैठक के पश्चात् दिवंगत हुए आर्य महानुभावों की सूची पढ़कर सुनाई और सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री विनय आर्य जी ने गत अन्तरंग सभा की बैठक की कार्यवाही को उपस्थित सभासदों के समुख प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकारोक्ति दी गई। ज्ञात हो कि कोरोना संकटकाल में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा मानव सेवा के अनेक कार्य सफलतापूर्वक संचालित किए गए। इस विषम परिस्थिति में विशेष रूप से सभा द्वारा कोरोना आपदा राहत कोष स्थापित किया गया। श्री विनय आर्य जी ने कोरोना आपदा राहत कोष में जमा की गई धन राशि का विवरण देते हुए बताया कि दिल्ली सभा की अपील पर समस्त आर्य समाजों, शिक्षण संस्थाओं और पद्मभूषण महाशय धर्मपाल जी द्वारा दिए गए 50,00,000 रुपये की सहयोग राशि के अनुसार कुल 65,65,803/- रुपए की दानराशि प्राप्त हुई। इस धनराशि से आर्य समाज के भजनोपदेशक, पुरोहित, सेवक, उपदेशको इत्यादि महानुभाव जिनके सेवा कार्य कोरोना की वजह से बंद हो गए थे, को सभा की ओर से से सहयोग प्रदान किया गया। सहयोग प्राप्त करने वालों में गुरुकुलों, अनाथालयों के अतिरिक्त आर्य वीर दल-और आर्य वीरांगना दल के गरीब परिवार भी सम्मिलित थे। इसके साथ-साथ सभा के हैल्पलाइन पर प्राप्त हुए निवेदनकर्ताओं को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसके साथ-साथ सभा के कार्यकर्तागण जो लॉक डाउन के समय में सभा कार्यालय आकर निरन्तर कार्य करते रहे उनको को भी सम्मान राशि दी गई। कुल 60 लाख का वितरण इस क्षेत्र में अभी तक किया जा चुका है। सेवा के इस क्रम में श्री विनय आर्य ने संपूर्ण लॉकडाउन के समय दिल्ली की उन समस्त आर्य समाजों का नाम लेकर धन्यवाद किया जिन्होंने विपरीत स्थितियों में मानव सेवा का इतिहास रचा। अपनी-अपनी आर्य समाजों की ओर से 40 और 50 दिनों तक लगातार भोजन, राशन वितरण किया। महाशय जी द्वारा उदयपुर और टंकारा में नवीनीकरण के लिए अतुलनीय योगदान के लिए धन्यवाद किया गया। कोरोना के डर को दूर भगाते हुए सभा के अन्तरंग सदस्यों एवं आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति अत्यंत प्रशंसनीय थी। अन्तरंग बैठक में पारित प्रस्ताव एवं महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में बताया गया। कोरोना काल में आर्यसमाज द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए अधिकारिक एवं कार्यकर्ताओं का किया गया धन्यवाद। धर्मरक्षा महानिधि की स्थापना - 10 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य। प्रत्येक सदस्य ने लिया 50 लोगों को जोड़ने का संकल्प। 21 सितम्बर 2020 से आरम्भ होंगे आर्यसमाजों में साप्ताहिक सत्संग। आर्यसमाज में चुनाव की प्रक्रिया 30 सितम्बर 2020 से होगे आरम्भ। महाशय धर्मपाल विद्वत्/कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प का शुभारम्भ। आर्यसमाज के विद्वत्वर्ग का समय-समय पर होगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य बीमा। महाशय धर्मपाल आर्ष गुरुकुल विकास संस्थान - आर्ष गुरुकुलों के विकास हेतु दिया जाएगा महाशय धर्मपाल जी द्वारा आर्थिक सहयोग। वर्ष के अन्त तक 50 प्रचारकों को कार्यक्षेत्र में उतारा जाएगा। आगामी वर्षों में 600 और धर्म प्रचारकों को महाशय धर्मपाल वैदिक धर्म प्रचारक प्रकल्प के माध्यम से तैयार किया जाएगा। लघु एवं प्रेरक पुस्तकों को प्रकाशित करके निःशुल्क वितरण किया जाएगा। महाशय धर्मपाल साहित्य प्रकाशन की होगी स्थापना। आर्यसमाज की रसोई का होगा शुभारम्भ - प्रतिदिन 1000 लोगों के लिए भोजन बनाने बांटने का होगा कार्य। आर्यसन्देश टीवी के माध्यम से होगी पारिवारिक यज्ञों की रिकार्डिंग। प्रत्येक आर्यसमाज करने अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान - हर आर्यसमाज के एक सदस्य/कार्यकर्ता का सभा की ओर सम्मान करने की योजना। इस अवसर पर धर्मपाल आर्य प्रतिभा विकास संस्थान के सहयोग से यूपीएससी सीएससी परीक्षा उत्रीर्ण करने वाले छात्र अनिल राठौर एवं सुशांत पाधा को सभा द्वारा सम्मानित किया गया और सभी सभासदों ने अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। प्रेम सौहार्द के वातावरण में सभा की कार्यवाही शांतिपाठ के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Sahayog Held Yajya and Distributed Cloths

Arya Samaj Tyack Organised Shravani Yajya